img-fluid

चीन में अब नाइटक्लब और अस्पतालों में भी हो रही शादी, जानिए क्यों?

August 31, 2026

डेस्क: क्या आपने कभी सोचा है कि जहां लोग इलाज कराने या पार्टी करने जाते हैं, वहां शादी का सर्टिफिकेट भी मिल सकता है? सुनकर भले ही अजीब लगे, लेकिन पड़ोसी मुल्क चीन में इन दिनों ऐसा सचमुच हो रहा है. आखिर चीन की सरकार युवाओं को ऐसे अनोखे अंदाज में मैरिज सर्टिफिकेट क्यों बांट रही है? आइए समझते हैं इस पूरे मामले को.

दरअसल, चीन की घटती जन्मदर और तेजी से बूढ़ी होती आबादी ने सरकार की नींद उड़ा रखी है. युवाओं को शादी के बंधन में बांधने के लिए सरकार ने अब बैंक, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, अस्पताल और यहां तक कि नाइटक्लबों में भी मैरिज रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिए हैं.


  • साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शांडोंग प्रांत के एक मैटरनल और चाइल्ड अस्पताल में कपल एक ही छत के नीचे शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के साथ-साथ अपना प्री-मैरिटल हेल्थ चेकअप भी करवा रहे हैं. शंघाई के एक नाइटक्लब में डीजे की धुन और पार्टी के बीच अधिकारी कपल को मैरिज सर्टिफिकेट बांट रहे हैं. वहीं, ग्वांगझोउ एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच तियानजिन के एक बैंक में बैंकिंग सर्विसेज के साथ-साथ शादी के कागजात भी तैयार हो रहे हैं.

    लेकिन मजेदार पहलू ये है कि सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी चीन के युवा पिघल नहीं रहे हैं. इस साल की पहली छमाही में ही वहां मैरिज रजिस्ट्रेशन में 7.5% की गिरावट दर्ज की गई है.

    सोशल मीडिया पर वहां के युवा साफ कह रहे हैं कि असली समस्या शादी के रजिस्ट्रेशन की जटिल प्रक्रिया नहीं है, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी, महंगे घर और बच्चों की पढ़ाई का भारी-भरकम खर्च है. सरकार चाहे काउंटर कहीं भी खोल ले, जब तक युवाओं की जेब और आर्थिक असुरक्षा का हाल नहीं सुधरेगा, तब तक बात बनना मुश्किल है.

    Share:

  • Dichtomatik Kalrez Casino Login Help For United Kingdom Players

    Mon Aug 31 , 2026
    Navigating Login Procedures at Dichtomatik Kalrez Casino For players in the United Kingdom, online casinos offer a convenient and exciting way to enjoy a vast array of games from the comfort of home. Dichtomatik Kalrez Casino has emerged as a popular destination, providing a comprehensive gaming experience tailored to the UK market. However, even seasoned […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved