img-fluid

वेस्ट एशिया : मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा, पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी-ट्रंप की बातचीत में मस्क भी थे शामिल

March 28, 2026

वॉशिंगटन. पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते मंगलवार को भारत (India) के प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच फोन पर बातचीत हुई। यह बातचीत खास तौर पर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और खासकर ईरान से जुड़े हालात पर हुई थी। उस समय क्षेत्र में हालात काफी गंभीर थे और दुनिया भर में चिंता बढ़ी हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बातचीत में दिग्गज उद्यमी एलन मस्क (Elon Musk) भी जुड़े थे।

इस बात का दावा अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस कॉल में एलन मस्क भी शामिल थे। यह जानकारी दो अमेरिकी अधिकारियों ने दी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि मस्क ने बातचीत में कुछ कहा या सिर्फ सुन रहे थे।

क्यों असामान्य है ये मामला, समझिए
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि रिपोर्ट और नियम कहते हैं कि दो देशों के शीर्ष नेताओं की बातचीत में किसी निजी व्यक्ति का शामिल होना असामान्य माना जाता है, खासकर जब मामला युद्ध जैसे हालात का हो। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हाल के समय में एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों में फिर से सुधार हुआ है, जबकि पिछले साल दोनों के बीच मतभेद सामने आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
इस बातचीत के बारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति बहाल करने और तनाव कम करने पर जोर दिया। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित और खुला बनाए रखने की आवश्यकता पर भी सहमति जताई गई। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस कॉल में एलन मस्क की मौजूदगी का कारण क्या था, लेकिन इसे एक अहम और असामान्य घटनाक्रम माना जा रहा है।

Share:

  • केन्द्र ने ईरान संकट से उपजी स्थिति से निपटने के लिए गठित किया मंत्रियों का अनौपचारिक समूह

    Sat Mar 28 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष (West Asia conflict) के कारण उत्पन्न मुद्दों पर गौर करने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) के नेतृत्व में मंत्रियों का एक ‘अनौपचारिक समूह’ (IGOM) गठित किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved