img-fluid

पश्चिम बंगाल में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी : नंदकिशोर यादव

February 27, 2021

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है। लोग हिंसा की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने के मूड में हैं।


पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि अपनी सियासी जमीन को खिसकते देख ममता बनर्जी अपना आपा खो चुकी हैं। भाजपा नेताओं के खिलाफ उनकी आपत्तिजनक बयानबाजी उन्हें राजनीति के बियाबान में धकेल देगी। हिंसा की राजनीति करनेवाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री किसे दंगाबाज कह रही हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा के शिकार हो चुके हैं। इसके लिए कौन दोषी है। पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि दूसरी ओर दक्षिण में भाजपा के प्रति समर्थन उत्साहवर्धक है। दक्षिण के राज्यों में भी इस बार बड़ी संख्या में कमल खिलेंगे, इसमें कोई दो मत नहीं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • जेईई मेन के पहले पेपर में 95 प्रतिशत, दूसरे में 81.2 प्रतिशत उपस्थिति रही

    Sat Feb 27 , 2021
    नई दिल्ली। देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन)-2021 के 23 से 26 फरवरी (पहले सत्र) में अभ्यार्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक रही है। पहले पेपर में 95 प्रतिशत और दूसरे पेपर में 81.2 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved