img-fluid

पश्चिम बंगाल : हावड़ा में शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामा, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

April 16, 2026

हावड़ा। पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) हावड़ा (Howrah) जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के रोड शो में टीएमसी (TMC) कार्यकर्ताओं पर भड़क गए। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बाधा डालने का आरोप लगाया। यह रोड शो भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित किया गया था।

शुभेंदु रैली में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसते नजर आए, जब वे ‘जय बांग्ला’ समेत कई नारे लगा रहे थे। अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा के उम्मीदवार हैं।


  • घटना पर शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
    शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मैं करीब पांच हजार समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रचार कर रहा था। लेकिन टीएमसी के कुछ समर्थकों ने जानबूझकर भड़काऊ नारे लगाए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मैं बाली थाने के प्रभारी अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग करता हूं।

    पहले चरण में केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए आयोग ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2,407 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है। मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है।

    मुर्शिदाबाद और पूर्व मेदिनीपुर पर विशेष नजर
    सुरक्षा के लिहाज से मुर्शिदाबाद जिले को सबसे संवेदनशील माना गया है, जहां सर्वाधिक 316 कंपनियां तैनात होंगी। इसमें मुर्शिदाबाद पुलिस जिले में 240 और जंगीपुर में 76 कंपनियां मोर्चा संभालेंगी। पिछले वर्षों में एनआरसी और वक्फ कानून के विरोध के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दूसरे नंबर पर पूर्व मेदिनीपुर जिला है, जहां 273 कंपनियां तैनात की जाएंगी। नंदीग्राम सीट के कारण यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद अहम है।

    Share:

  • IPL 2026 : बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

    Thu Apr 16 , 2026
    बेंगलुरु. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-23 में बुधवार (15 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की. आरसीबी को जीत के लिए 147 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved