डोमोहानी। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पास डोमोहानी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (अप) (Guwahati-Bikaner Express) आज शाम करीब पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जानकारी के मुताबिक वह पटरी से उतर गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत (Died) हो गई और कई लोगों के घायल (Injured) होने की भी खबर मिली है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ट्रेन की बोगी में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं एक यात्री ने दावा किया है कि अचानक झटका लगने के बाद ट्रेन की कई बोगियां पलट गई। उन्होंने कहा घटना में कई लोगों की मौत हुई है।
#WATCH गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (यूपी) आज शाम करीब पांच बजे पटरी से उतर गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/43UMG0dfUQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved