
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर किसी बीजेपी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत हुई है। कूचबिहार के तूफानगंज में स्वप्न दास नाम के एक शख्स का शव मिला है। स्वप्न दास का शव अन्द्वान फूलबाड़ी गर्ल्स स्कूल के साइकल स्टैंड के बरामदे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। परिजनों का आरोप है कि स्वप्न दास ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है। स्वप्न दास, सुभाष पल्ली इलाके के 192 नंबर वार्ड में बूथ कमिटी के सदस्य थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved