देश

West Bengal: TMC कार्यकर्ताओ ने BJP समर्थक को पीटा, पानी मांगने पर पिलाया पेशाब

कोलकाता (Kolkata)। मध्यप्रदेश के पेशाब कांड (Madhya Pradesh urine scandal) के बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भी ऐसी ही एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पंचायत चुनाव (Panchayat elections) के बाद हिंसा के बीच टीएसमी कार्यकर्ताओं (TMC supporters) ने भाजपा कार्यकर्ता (BJP worker) मारपीट की। पिटाई के कारण घायल भाजपा समर्थक ने जब पीने के लिए पानी मांगा तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उसे पेशाब पिला दिया। मामला सामने आते ही भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के बर्बरता की निंदा की। घटना बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर (Paschim Medinipur ) जिले की है।


यह है पूरा मामला
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार दास (Sumit Kumar Das) ने बताया कि मामला गड़वेता के महिदा इलाके ही है। तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता से पिकनिक मनाने के लिए पैसे मांगे थे। भाजपा कार्यकर्ता ने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए मना कर दिया। आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को अपने साथ टीएमसी कार्यालय ले गया। यहां उसने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। प्यास से तड़प रहे भाजपा कार्यकर्ता ने जब पीने के लिए पानी मांगा तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गिलास में पेशाब भरकर उसके मुंह में डाल दिया। भाजपा कार्यकर्ता घायल है। वह अस्पताल में भर्ती है। दास का कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ता नशे में धूत थे।

टीएमसी ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। टीएमसी जिला अध्यक्ष सुजय हाजरा ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह सब कुछ अफवाह है। भाजपा ने पंचायत चुनाव में करारी शिकश्त झेली है। भाजपा नेता अब हार के कारण अपना मुंह दिखाने लायक नहीं रहे। इसलिए झूठे आरोप लगाकर वे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश से भी सामने आया था पेशाब कांड
कुछ दिनों पहले पेशाब कांड से जुड़ा एक मध्यप्रदेश से भी सामने आया। मामले का खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ। वीडियो में दिखा कि भाजपा विधायक का पूर्व प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला एक युवक पर पेशाब कर रहा है। पीड़ित युवक मानसिक विक्षिप्त था। प्रवेश भी शराब के नशे में धुत था। हालांकि, पीड़ित पक्ष ने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले में राहुल गांधी और मायावती सहित कई विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया था और उसके अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित युवक को सीएम आवास पर बुलाया था और उसके पैर धोकर उसे खाना-पीना खिलाया था।

Share:

Next Post

Maharashtra: पुणे के किसान को टमाटर ने कर दिया मालामाल, एक महीने में बना करोड़पति

Sun Jul 16 , 2023
मुंबई (Mumbai)। आमतौर पर किसानी करना घाटे का सौदा (farming loss making) समझा जाता है। कई बार फसल अच्छी होने पर भी कम दाम के चलते उसे रास्ते पर फेंकने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन, पुणे जिले (Pune district) के पाचघर गांव के किसान तुकाराम गायकर (Farmer Tukaram Gaikar) की इस बार लॉटरी […]