img-fluid

पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी सरकार में किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें…

May 09, 2026

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी (BJP) की शानदार जीत के बाद शनिवार को भव्य शपथ ग्रहण (Swearing-in Ceremony) समारोह हुआ. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के सीएम पद की शपथ ली. शुभेदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू ने भी शपथ ली. इस तरह पश्चिम बंगाल की नई सरकार में ब्राह्नमण, महिला, मातुआ और आदिवासी सभी का समावेश दिखाई दे रहा है.


  • शुभेंदु अधिकारी
    शुभेंदु अधिकारी पहले टीएमसी में थे और ममता बनर्जी के काफी करीबी थी. फिर वह बीजेपी में शामिल हुए.उन्होंने दो बार ममता बनर्जी को उनके गढ़ में ही हराया है. उन्होंने सीएम पद की शपथ ली.

    दिलीप घोष
    इसके बाद दिलीप घोष ने शपथ ली. घोष पश्चिम बंगाल में बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं. उन्होंने खड़गपुर सीट से जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे हैं. शुभेंदु सरकार में दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

    अग्निमित्रा पॉल
    अगले नंबर पर अग्निमित्रा पॉल का शपथ ग्रहण हुआ.अग्निमित्रा पॉल दूसरी बार की बीजेपी विधायक हैं और बंगाल में मजबूत महिला चेहरा के तौर पर जानी जाती हैं. वह पहले फैशन डिजाइनर थीं, फिर वह राजनीति में आईं. पॉल साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं थीं. वह आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं.

    अशोक कीर्तिनिया
    बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. वह मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय हैं और लगातरा दो बार के विधायक रहे हैं.

    खुदीराम टुडू
    इस लिस्ट में अगला नाम जुड़ा रानीबांध से विधायक खुदीराम टुडू का. खुदीराम टुडू पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. वह पश्चिम बंगाल में आदिवासी चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं. खुदीराम पेशे से सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. उन्होंने भी भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली है.

    निशीथ प्रमाणिक
    अगले क्रम में निशीथ प्रमाणिक आए. उन्होंने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. वैसे निशीथ प्रमाणिक कूचबिहार से सांसद रहे हैं. उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री का पद संभाला है. उन्होंने टीएमसी से राजनीति की शुरुआत की. वह साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में माथाथांगा सीट से विधायक का चुनाव लड़ा था और जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.

    Share:

  • शनि चालीसा और शनि पूजा: हिंदू धर्म में शनिदेव को प्रसन्न करने की परंपराएं और नियम

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली।  हिंदू धर्म Hinduism)और ज्योतिष शास्त्रastrology) में शनिदेव (Lord Shani)को केवल दंड देने वाला ग्रह नहीं, बल्कि न्याय करने वाला और कर्मों के अनुसार फल देने वाला देवता माना गया है। आम धारणा के विपरीत शनिदेव(Lord Shani) का स्वभाव केवल कठोर नहीं है, बल्कि वे व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved