
पटना। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत को रद्द कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर अनंत सिंह को अब जेल जाना होगा। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जमानत रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कहा, “हां, मैं सरेंडर कर दूंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। कोर्ट जब और जहां भी कहेगा, मैं सरेंडर कर दूंगा…”।
मोकामा के विधायक ने कहा कि कोर्ट में मैं सरेंडर करूंगा। जब डेट है, मैं सरेंडर करूंगा। मैं किसी के पास नहीं जाऊंगा। मैं कोर्ट जाऊंगा, कोर्ट ने मुझे बुलाया है। अनंत सिंह ने कहा कि न्यायालय पर मुझे भरोसा है, कोर्ट हमको फिर बेल देगा।विधायक ने कहा कि ललन सिंह मामले पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। जेडीयू के लोग मुझे अभी भी मिल रहे हैं। आगे मेरा बेटा चुनाव लड़ेगा या नहीं लड़ेगा वह आगे फैसला पता चलेगा।
अनंत सिंह ने कहा कि जब बेल हो गया तो नीरज दिल्ली चला गया। नीरज कुमार ने मेरा नाम कोर्ट में भेज दिया। सरकार ने मेरे खिलाफ कोई काम नहीं किया है। नीरज कुमार ने मेरे खिलाफ कोर्ट में मामला पहुंचाया है। जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन दुलारचंद ने किया था। मैं खाना खाकर प्रचार करके आ रहा था, नीरज कुमार ने दुलारचंद का हत्या करा दिया। हम तो 5 km दूर थे, तब हमको पता चला कि दुलारचंद के साथ ऐसा हुआ है। दुलारचंद हत्याकांड की जानकारी मुझे शाम को हुई। सरकार की भूमिका इस मामले में यही है कि नीरज ने जो कहा सरकार ने उसे माना। नीतीश कुमार अगर लायक रहते तो यह सब नहीं होता मेरे साथ। पार्टी ने मुझे निकाल दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved