img-fluid

वेस्टइंडीज की टीम को ये हुआ क्या? नेपाल से हार गई T20 सीरीज, विश्व क्रिकेट में कटाई नाक, जानें

September 30, 2025

नई दिल्‍ली । वेस्टइंडीज की टीम(West Indies team) को ये क्या हो गया है? जो दो बार की टी20 विश्व कप चैंपियन(T20 World Cup Champion) है और दो बार वनडे विश्व कप(ODI World Cup) की ट्रॉफी(Trophy) उठा चुकी है, लेकिन इन दिनों टीम का प्रदर्शन(Team performance) बहुत घटिया स्तर का दिख रहा है। वेस्टइंडीज की टीम को नेपाल जैसी एक छोटी सी टीम ने एक नहीं, बल्कि लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में हराया है। इसी के साथ नेपाल की टीम ने 3 मैचों की सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। इस तरह विश्व पटल पर वेस्टइंडीज की नाक कट गई है, क्योंकि नेपाल की टीम पहली बार किसी फुल मेंबर नेशन के सामने टी20 सीरीज जीती है।


  • वेस्टइंडीज की हार भी कोई छोटी-मोटी हार नहीं है, बल्कि 90 रनों के अंतर से नेपाल ने हराया है। पिछले मैच में 19 रनों से नेपाल की टीम जीती थी तो हर किसी को लग रहा था कि ये तुक्का है, क्योंकि किसी भी बड़ी टीम का एक दिन खराब जा सकता है, लेकिन इस हार के दो दिन बाद फिर से नेपाल ने वेस्टइंडीज को धराशायी कर सनसनी मचा दी। नेपाल की टीम ने शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। वहीं, 174 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 83 रनों पर ढेर हो गई।

    ऐसा भी नहीं है कि वेस्टइंडीज के पास अच्छे या अनुभवी खिलाड़ी नहीं है, क्योंकि उनके पास दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर टीम में हैं। कप्तान अकील हुसैन के पास अनुभव है। इनके अलावा भी कई प्लेयर ऐसे हैं, जिनको 40 और 50 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। बावजूद इसके वे नेपाल जैसी टीम से हार गए। नेपाल के लिए आसिफ शेख ने 47 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जबकि संदीप जोरा ने 39 गेंदों में 63 रन बनाए। वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज 21 रनों से ज्यादा की पारी नहीं खेल पाया। नेपाल के लिए 4 विकेट मोहम्मद आदिल आलम ने चटकाए।

    Share:

  • भारत में जल्‍द लांच होगी मोटापे-डायबिटीज को नियंत्रित करने वाली दवा, तैयारी में जुटी नॉर्डिक्स कंपनी

    Tue Sep 30 , 2025
    नई दिल्‍ली । भारत (India) में डायबिटीज (Diabetes) और मोटापे (obesity) से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। डेनमार्क की दवा निर्माता कंपनी नॉर्डिक्स (Nordix) जल्दी भी भारत में मोटापे और डायबिटीज को नियंत्रित करने वाली अपनी खास दवा ओजेम्पिक (सेमाग्लूटाइड) लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस लॉन्च के बाद देश में टाइप 2 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved