देश मनोरंजन

जब नीना गुप्ता से शादी करना चाहते थे सतीश कौशिक!

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड में विविध भूमिकाओं से अपनी छाप छोड़ने वाले और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की अचानक हुई मृत्यु ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। सतीश कौशिक Satish Kaushik के निधन (death) से पूरे बॉलीवुड में मातम पसर गया है। सतीश कौशिक के अब इस दुनिया में नहीं रहने की खबर पर बॉलीवुड कलाकारों को विश्वास नहीं हो रहा है। कई लोगों ने ट्वीट कर कहा है कि यह उनके लिए सबसे बड़ा सदमा है।

होली के दिन सतीश कौशिक ने जमकर होली खेली। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने जुहू में एक होली पार्टी का आयोजन किया। सतीश कौशिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ होली का लुत्फ भी उठाया। उन्हें जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फजल और महिमा चौधरी के साथ होली खेलते हुए भी देखा गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि सतीश कौशिक की शादी 1985 में शशि से हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शशि से शादी करने से पहले सतीश ने नीना गुप्ता को मैरिज प्रपोजल दिया था। वो भी तब, जब नीना बिन ब्याही प्रेग्नेंट थीं। सतीश की बातें सुनकर नीना की आंखों में आंसू आ गए थे।



बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वो अपने पीछे तमाम किस्से और यादें छोड़कर गए हैं। इन्हीं में से एक किस्सा है, नीना गुप्ता संग शादी करने की उनकी इच्छा का। जी हां, शशि कौशिक संग शादी होने से पहले सतीश ने नीना को मैरिज प्रपोजल दिया था, लेकिन एक्ट्रेस ने उनके ऑफर को ठुकरा दिया था। उस समय नीना बिन ब्याही प्रेग्नेंट थीं।

दरअसल, सतीश कौशिक और नीना गुप्ता अच्छे दोस्त थे। उस समय नीना मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। वो बिन ब्याहे प्रेग्नेंट हो गई थीं। समाज में उन्हें ताने पड़ रहे थे। तब वो अकेले पड़ गई थीं। ऐसे में सतीश ने नीना को शादी का ऑफर दिया था। वो नहीं चाहते थे कि नीना अकेला महसूस करें। उन्होंने बताया था कि एक सच्चे दोस्त के रूप में वो नीना के साथ खड़े थे। उन्होंने नीना की तारीफ भी की थी कि एक लड़की ने उस दौर में शादी से बाहर बच्चा पैदा करने का फैसला किया था। इसलिए वो उनके अकेलेपन की वजह से चिंतित थे।

सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता से कहा था, ‘मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है। अगर बच्चा डार्क स्किन कलर का हुआ तो हम शादी कर लेंगे और किसी को शक नहीं होगा।’ जिस समय हर तरफ से नीना को कोसा जा रहा था, उस समय दोस्त के मुंह से ये शब्द सुनकर नीना की आंखों में आंसू आ गए थे और उनकी दोस्ती और गहरी हो गई थी। बता दें कि नीना 80 के दशक में स्टार क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को दिल दे बैठी थीं और प्रेग्नेंट हो गई थीं। विवियन पहले से शादीशुदा थे, इसलिए वो उनसे शादी नहीं कर सकती थीं। बाद में उन्होंने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया था। नीना ने साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की।

बता दें कि सतीश कौशिक ने शशि से शादी की थी। दोनों ने 1985 में एक-दूसरे का हाथ थामा था और इनके घर पर 9 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी थी, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। जब सतीश का बेटा 2 साल का था, तब उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत ने सतीश और शशि को झकझोर दिया था। इसके बाद 56 साल की उम्र में सतीश फिर पिता बने। सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का जन्म हुआ।

Share:

Next Post

सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने बेताब रोहित शर्मा

Thu Mar 9 , 2023
मुंबई (Mumbai)। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी मात दी, हालांकि इंदौर पिच को लेकर चर्चा का विषय रहा साथ ही आईसीसी (ICC) ने भी इंदौर की पिच […]