img-fluid

कब होगी पेट्रोल की कीमतों में कटौती, पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी

August 11, 2022

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की बढ़ती महंगाई के बीच एक राहत भरी खबर है. देश में अगले साल से चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत ऐथनॉल मिला पेट्रोल (ethanol mixed petrol) मिलना शुरू हो जाएगा. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Petroleum minister Hardeep Singh Puri) ने ये जानकारी दी है. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि वर्ष 2025 तक देश में 20 प्रतिशत ऐथनॉल मिश्रित पेट्रोल की ही बिक्री होगी, जिससे देश को क्रूड के आयात पर सालाना चार अरब डॉलर की बचत होगी.और इससे पेट्रोल की कीमत में भी कटौती होगी.

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि पेट्रोल में 10 प्रतिशत ऐथनॉल मिश्रण का लक्ष्यपहले ही पूरा हो चुका है. आपको बता दें कि सरकार ने नवंबर, 2022 तक इसका लक्ष्य रखा था, लेकिन इसे पांच महीने पहले जून में पूरा कर लिया गया है. पुरी ने कहा कि पेट्रोल में 10 प्रतिशत ऐथनॉल मिश्रण से 41,500 करोड़ रुपये से अधिक विदेशी मुद्रा की बचत हुई है. साथ ही ग्रीन हाउस गैसो के उत्सर्जन में 27 लाख टन की कमी आई है. किसानों को भी इससे फायदा हुआ है. किसानों को 40,600 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.


  • दुनियाभर में ऐथनॉल का उपयोग बड़े पैमाने पर दूसरे कामों में होता है. अमेरिका, ब्राजील, यूरोपीय संघ और चीन के बाद भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा ऐथनॉल उत्पादक है.आपको बता दें कि बीस ऐथनॉल एथेनॉल मिश्रण के साथ क्रूड की आपूर्ति से सालाना चार अरब डॉलर की बचत होने का अनुमान है. फिलहाल 10.17 प्रतिशत ऐथनॉल पेट्रोल में मिलाया जा रहा है, जबकि इससे पहले 2020-21 में 8.10 प्रतिशत ऐथनॉल पेट्रोल में मिलाया जा रहा था. वहीं, 2019-20 में यह पांच प्रतिशत था. जैसे-जैसे एथनॉल की मात्रा बढ़ेगी, उतनी ही मात्रा में कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेविश्व जैव-ईंधन दिवस के मौके पर दूसरी पीढ़ी का ऐथनॉल संयंत्र देश को समर्पित किया था. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की हरियाणा के पानीपत में स्थित रिफाइनरी के पास ही 900 करोड़ रुपये की लागत से यह ऐथनॉल संयंत्र को बनाया गया है, जिसमें चावल की पराली से सालाना करीब तीन करोड़ लीटर ऐथनॉल का उत्पादन होगा. वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पिछले सात-आठ सालों में पेट्रोल में ऐथनॉल मिलाने से देश को 50,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है. उन्‍होंने कहा कि आठ सालों में ऐथनॉल उत्‍पादन 40 करोड़ लीटर से बढ़कर 400 करोड़ लीटर हो गया है.’

    Share:

  • मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते 8 लोग बहे, 3 की मौत

    Thu Aug 11 , 2022
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी इलाकों (western areas) में झमाझम बारिश हो रही है। उफनती नदी-नालों में आठ लोगों के बहने का समाचार है। छिंदवाड़ा में दो युवक तो भोपाल (Bhopal) में एक युवक पानी में बह गया। बैतूल (Betul) में पुलिया पार कर रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved