मनोरंजन

बॉलीवुड की कौन सी नई ‘Sita’ होगी Best, ये 3 Actresses देने जा रही हैं एक-दूसरे को टक्कर

 

मुंबई। ‘आरआरआर’ मेकर्स ने फिल्म से आलिया भट्ट का लुक जारी किया है। फिल्म में आलिया सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। लेकिन, इसके अलावा और भी एक्ट्रेस हैं, जो सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। बॉलीवुड (Bollywood) में एक बार फिर से दर्शकों को अगले कुछ महीनों में सीता (Sita Role in Movies) के कई नए रोल देखने को मिलेंगे। इसमें खास बात यह है कि इस साल दर्शकों के सामने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) तक एक-दो नहीं बल्कि तीन सीता आएंगी। यह देखना होगा कि कौन सी सीता दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती हैं।

सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट की। आलिया एसएस राजमौली की आरआरआर (RRR) में सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। फिल्म के फर्स्ट लुक से ही काफी धमाल मचा था। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रह है कि फिल्म रिलीज होने के बाद कई रिकॉर्ड बना सकती है। RRR की कहानी मुख्य रूप से भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की एक काल्पनिक कहानी है। इसमें आलिया के साथ रमचरण भी होंगे जो रामराजू की भूमिका में दिखेंगे।

अब बात करते हैं बॉलीवुड में आने वाली दूसरी सीता की। जहां आलिया एसएसएस राजमौली की फिल्म में सीता का रोल प्ले करेंगी तो वहीं ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ में कृति सेनन सीता का रोल प्ले करेंगी। खुद कृति सेनन भी इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इससे संबंधित एक पोस्ट भी अपने इंस्टाग्राम में अपलोड किया था।

आदिपुरुष एक पौराणिक कहानी पर आधारित फिल्म होगी। इसमें कृति के साथ बाहुबली एक्टर प्रभास भी होंगे। आदिपुरुष को हिंदी और तेलगू दोनों में शूट किया जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनो ही भाषाओं में एक साथ इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्म में एक्टर सैफ अली खान भी होंगे जो कि नेगेटिव रोल में एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। आदिपुरुष में एक्टर सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।

बॉलीवुड की तीसरी सीता को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। खबरों की मानें तो नितेश तिवारी फेमस टीवी सीरियल रामायण को लेकर फिल्म बना सकते हैं। फिल्म के लिए उन्होंने एक्टर ऋतिक रोशन को चुना है और वे फिल्म में राम का किरदार निभा सकते हैं। फिल्म में सीता के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को चुना गया था। अभी तक इस फिल्म और किरदार को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Share:

Next Post

तरबूज ही नहीं इसके छिलके में भी है दम, पुरुषों के लिए यूं है फायदेमंद

Sun Mar 21 , 2021
गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में बड़े-बड़े और रसीले तरबूज बिकने शुरू हो जाते हैं। तरबूज में 92 प्रतिशत स्रोत पानी होता है। इसमें विटामिन-ए और सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। तरबूज का सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्सा उसका गुलाबी हिस्‍सा यानी कि पल्‍प होता है, लेकिन खीरे और […]