img-fluid

कौन हैं अजय अशर जिन्हें फडणवीस ने MITRA से हटाया, टकराव के बीच शिंदे को एक और बड़ा झटका

  • March 08, 2025

    नई दिल्ली । महाराष्ट्र(Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde)को झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी अजय अशर(close associate ajay ashar) को नीति आयोग(Policy Commission) की तर्ज पर गठित राज्य सरकार की विचारक संस्था (थिंक टैंक) महाराष्ट्र इन्स्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (MITRA) से हटा दिया गया। यह कदम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री शिंदे के बीच तनाव की खबरों के बीच उठाया गया है। रियल एस्टेट डेवलपर अशर को उस समय नियुक्त किया गया था जब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वह महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान (MITRA) में राजेश क्षीरसागर के साथ दो उपाध्यक्षों में से एक थे।


    एक सरकारी आदेश में बताया गया कि NCP नेता और विधायक दिलीप वाल्से पाटिल और भाजपा विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि क्षीरसागर को बरकरार रखा गया है। यानी नए आदेश के मुताबिक थिंक टैंक संस्था में अब तीन उपाध्यक्ष होंगे।

    शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने राज्य सरकार द्वारा अपनी विचारक संस्था में फेरबदल करने और शिंदे के सहयोगी को हटाने के कदम का स्वागत किया, जिसे शिंदे के प्रभाव को कम करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। राउत ने कहा, ‘‘अजय अशर एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं और वह शिंदे के करीबी सहयोगी हैं। अगर देवेंद्र जी ने यह रुख अपनाया है, तो हम इसका स्वागत करते हैं।’’

    कौन हैं अजय अशर

    अजय अशर ठाणे के एक प्रमुख बिल्डर हैं और किसान नगर इलाके में कई निर्माण परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। यह इलाका एकनाथ शिंदे के प्रभावशाली विधानसभा क्षेत्र में आता है। अशर को पहले कांग्रेस के पूर्व पार्षद मनोज शिंदे का करीबी माना जाता था। साल 2000 में जब एकनाथ शिंदे शिवसेना में सक्रिय हुए और दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के सहयोग से राजनीति में आगे बढ़ गए। तब शिंदे के विधायक बनते ही अजय अशर उनके करीबी बन गए। कहा जाता है कि शिंदे के करीबी होने की वजह से अशर को ठाणे में कई पुनर्विकास परियोजनाओं में प्राथमिकता मिली।

    2022 में जब शिंदे मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अशर को MITRA का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया लेकिन पिछले साल महायुति सरकार के गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच मतभेद की खबरें आती रही हैं। अब फडणवीस के इस कदम और शिंदे के कार्यकाल में लिए गए कुछ फैसलों को पलटने को दोनों सहयोगी दलों के बीच टकराव के तौर पर देखा जा रहा है।

    Share:

    शादी नहीं करने पर चली जाएगी नौकरी,भारत के पड़ोसी देश में लागू हुआ नियम

    Sat Mar 8 , 2025
    डेस्क: चीन की जनसंख्या में लगातार तीन सालों से गिरावट देखने को मिल रही है. यहां साल 2024 के अंत में देश की आबादी 1.408 बची है. पिछले सालों के मुकाबले 2024 में देश की जनसंख्या में 13 लाख से ज्यादा की कमी आई है. घटती जनसंख्या के कारण कई तरह के काम किए जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved