img-fluid

देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में खुलासा, CM योगी के साथ लिस्ट में ये नाम शामिल

August 29, 2025

नई दिल्‍ली । देश में मौजूदा समय में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री(Popular Chief Minister) की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री(Chief Minister of Uttar Pradesh) योगी आदित्यनाथ(yogi adityanath) का नाम सबसे टॉप पर है। हाल ही में सामने आए एक सर्वे के नतीजों में यह बात सामने आई है। इंडिया टुडे और C-Voter द्वारा किए गए ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में और भी कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक देश में प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर भी लोगों की राय सामने आई है।


सर्वे के मुताबिक 36 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया। वहीं इस सूची में दूसरा नाम भाजपा की धुर विरोधी पार्टी के मुख्यमंत्री का है। 13 प्रतिशत लोगों ने TMC की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री माना है। वहीं सूची में तीसरा नाम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का है, जिन्हें 7 प्रतिशत लोगों ने सबसे लोकप्रिय CM बताया है। खास बात यह है कि सर्वे में पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया था।

हिमंत बिस्वा शर्मा भी आगे

वहीं सर्वे में सिर्फ राज्य के अंदर के लोगों से राय लिए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया गया। वहीं छोटे राज्यों की बात की जाए तो सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग 54 फीसदी मत के साथ सबसे लोकप्रिय CM रहे। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 42 फीसदी मत के साथ दूसरे और त्रिपुरा के CM 40 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पीएम मोदी लोगों की पसंद

सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 52 फीसदी लोगों ने अगले प्रधानमंत्री के लिए सबसे उपयुक्त बताया है। वहीं देश के 58 फीसदी लोग प्रधानमंत्री के तौर पर उनके काम को अच्छा या बहुत अच्छा मानते हैं। लोगों ने बेरोजगारी को मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता और राम मंदिर के निर्माण को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

Share:

  • पहलगाम हमले को लेकर NIA का खुलासा, बताया आतंकियों ने बैसरन घाटी को ही क्यों बनाया था निशाना

    Fri Aug 29 , 2025
    जम्मू । जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में 22 अप्रैल को हुए कायराना हमले के लिए आतंकवादियों (Terrorists) ने बैसरन घाटी (Baisaran Valley) को इसलिए चुना था क्योंकि वहां पर्यटकों की भारी भीड़ होती है और यह अपेक्षाकृत एकांत इलाकों में से एक है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी, NIA ने गुरुवार को यह जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved