img-fluid

केरल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? जानें कांग्रेस में किन नामों पर हो रही चर्चा

May 08, 2026

नई दिल्ली। केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक, खरगे को यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे सौंपी गई। केरल से आए कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने राज्य के सभी विधायकों की राय ली है। उन्होंने पहले सभी विधायकों के साथ बैठक की और फिर एक-एक कर व्यक्तिगत बातचीत भी की, जिसके आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, के. सी. वेणुगोपाल के समर्थन में सबसे ज्यादा विधायकों का झुकाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि 40 से 43 विधायक उनके समर्थन में हैं, जिससे वे विधायकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनके नाम पर अंतिम फैसला आसान नहीं माना जा रहा है क्योंकि वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं। ऐसे में यह भी चर्चा है कि क्या राहुल गांधी उन्हें केरल की जिम्मेदारी सौंपना चाहेंगे या नहीं, और यही बात उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं में अहम भूमिका निभा सकती है।


  • सूत्रों के अनुसार, यदि के. सी. वेणुगोपाल का नाम आगे नहीं बढ़ता है तो रमेश चेन्निथला को मुख्यमंत्री पद के लिए विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। चेन्निथला के समर्थन में 20 से ज्यादा MLA बताए जा रहे हैं। वहीं, वीडी सतीशन को को कांग्रेस के साथ-साथ UDF के सभी सहयोगी दलों का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। इनमें IUML, केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) और RSP शामिल हैं। इनका मानना है कि सतीशन ने विपक्ष के नेता के रूप में जमीनी स्तर पर अच्छा काम किया है। सहयोगी दल यह भी मानते हैं कि सीएम पद के लिए किसी विधायक को ही चुना जाना चाहिए।

    Share:

  • इंदौर: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    Fri May 8 , 2026
    इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने देर रात पांच कारों के कांच फोड़कर इलाके में दहशत फैला दी थी। जिसमें घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved