img-fluid

इंदौर: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

May 08, 2026

इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने देर रात पांच कारों के कांच फोड़कर इलाके में दहशत फैला दी थी। जिसमें घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत ने लेकर उनका जुलुस भी निकाला।


  • दरअसल इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सत्यदेव नगर कॉलोनी में 6 मई की दरमियानी रात बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी पांच कारों को निशाना बनाया था। आरोपियों ने कारों के कांच फोड़कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सामने आए, जिसमें बदमाश तोड़फोड़ करते दिखाई दिए। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदित्य उर्फ बाबूनाथ पिता राकेश परमार और हर्ष उर्फ बाबू पिता हेमंत चौहान को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें घटनास्थल पर भी लेकर पहुंची, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश एक पैर पर चलते नजर आए।

    Share:

  • साबुन से लेकर बिस्किट तक, आपके ग्रॉसरी बिल बढ़ाने की तैयारी में FMCG कंपनियां

    Fri May 8 , 2026
    नई दिल्ली। महंगाई से राहत की उम्मीद कर रहे आम लोगों को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। आने वाले महीनों में साबुन, शैंपू, बिस्किट, पैकेट फूड, तेल और दूसरी रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं। देश की बड़ी FMCG कंपनियां बढ़ती लागत और कच्चे माल की कीमतों में तेजी के कारण प्रोडक्ट्स के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved