बड़ी खबर

कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? हरदीप पुरी ने बताई वजह

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की खुदरा दामों में ज्यादा कटौती नहीं करने वाली है। कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए। पुरी ने पत्रकारों के उस सवाल का जवाब दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या पिछले एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए ईंधन की खुदरा कीमत में कमी आ सकती है?

विकसित देशों में भी 40 फीसदी तक हुई है वृद्धि: हरदीप सिंह पुरी
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विकसित देशों में भी जुलाई 21 से अगस्त 22 तक ईंधन की कीमतों में लगभग 40% की बेतहाशा वृद्धि देखी गई है लेकिन भारत में 2.12 फीसदी की कमी आई है। हालांकि कंपनिया नुकसान की भरपाई के लिए दाम को बढ़ाने का काम जारी रख सकती है।


रसोई गैस की कीमतें भारत में ज्यादा नहीं बढ़ीं
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, पिछले दो सालों में सऊदी सीपी मूल्य (हमारे आयात बेंचमार्क) में लगभग 303% की वृद्धि हुई है। इसी अवधि के दौरान, भारत में रसोई गैस की कीमत में उस आंकड़े के दसवें हिस्से से भी कम की वृद्धि (28 फीसदी) हुई।

अन्य देशों में ज्यादा बढ़ी हैं पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतें
पुरी ने कहा कि जुलाई 21 से अगस्त 22 के दौरान सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक केंद्रों की गैस की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई है। यूएसए के हेनरी हब में 140% की वृद्धि देखी गई। जेकेएम मार्कर 257 फीसदी, ब्रिटेन एनबीपी में 281 फीसदी और भारत में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में केवल 71% की वृद्धि हुई है।

Share:

Next Post

PM मोदी को मिले उपहारों के लिए लोगों ने लगाई बोली, स्वच्छ गंगा मिशन में होगा राशि का इस्तेमाल

Sat Sep 10 , 2022
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़ कर बोली लगाई है। प्राप्त राशि का इस्तेमाल नमामि गंगे कार्यक्रम में होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने इस नीलामी में हिस्सा लिया है। उडुपी में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के. रंगनाथ आचार और रायपुर के डॉक्टर संजीव जैन ने […]