
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कई जगह पेट्रोल (petrol) ने 100 रुपए के ऊपर का आंकड़ा टच कर लिया है। वहीं किसी किसी जगह डीजल भी 100 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रही है। कांग्रेस (Congress) ने कुछ दिन पहले आसमान छूती कीमतों को लेकर देश व्यापी प्रदर्शन भी किया। अब पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन केंद्र हो या राज्य सरकार(state government) एक साल में टीकों पर 35,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। अभी-अभी 1 लाख करोड़ रुपए खर्च करके प्रधानमंत्री जी ने मुफ्त खाद्यान देने के लिए गरीब कल्याण योजना शुरू की है।
धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने राहुल गांधी पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि पंजाब, राजस्थान (Rajasthan) और महाराष्ट्र जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में ईंधन की कीमतें अधिक क्यों हैं। अगर उन्हें गरीबों की इतनी ही चिंता है तो उन्हें महाराष्ट्र (Maharashtra)के मुख्यमंत्री को कर कम करने का निर्देश देना चाहिए क्योंकि मुंबई में कीमतें बहुत अधिक हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved