
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बाद अब दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) को कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अपने कुछ सुझाव और सलाह दी है। दिग्विजय सिंह ने शिवराज पर तथ्यों को छुपाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि तथ्यों को छुपाने के बजाय समस्या का हल निकालना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा मेरी हाथ जोड़ कर प्रार्थना है, तथ्यों को छुपा कर जनता को गुमराह करना बंद करें। कभी कभी सच भी बोल दिया करें।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कोरोना के खिलाफ जागरुकता के लिए भोपाल में 2 दिन का स्वास्थ्य आग्रह किया था। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक पार्टियों के साथ प्रदेश के अलग-अलग वर्ग के लोगों और धर्मगुरुओं से कोरोना के लिए सुझाव मांगे थे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपने सुझाव दिए थे। स्वास्थ्य आग्रह में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी पहुंचे थे। कमलनाथ के सांसद पुत्र नकुलनाथ ने भी मास्क अभियान का समर्थन किया था। अब दिग्विजय सिंह ने अपने सुझाव और सलाह सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिए हैं।
ये हैं दिग्विजय सिंह के सुझाव
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved