मनोरंजन

लिव-इन-रिलेशनशिप के लिए क्‍यों जाने जाते हैं Kabir Bedi

बॉलीबुड के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी (Kabir Bedi) 76 साल के हो गए हैं। उनका जन्‍म 16 जनवरी, 1946 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। कबीर बेदी फिल्मों के कहीं ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ (controversial life) की वजह से सुर्खियों में रहे। कबीर बेदी ने 4 शादियां की हैं। उनकी चौथी बीवी परवीन दोसांज (Parveen Dosanjh) हैं। परवीन उम्र में कबीर बेदी से 29 साल छोटी हैं।
बता दें कि 1971 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले कबीर बेदी ने बॉलीवुड की 60 से ज्यादा और कई अंतर्राष्ट्रिय फिल्मों में काम किया, हालांकि अभिनेता की फिल्मों के साथ-साथ उनका निजी जीवन भी काफी चर्चाओं में रहा, क्‍योंकि अभिनेता ने छह साल पहले यानी अपने 70वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से शादी की। मॉडल और फिल्म प्रोड्यूसर परवीन अभिनेता कबीर बेदी से 30 साल छोटी हैं। बता दें कि अभिनेत्री परवीन और अभिनेता कबीर शादी से पहले तकरीबन दस साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रह चुके हैं।



वहीं आज से 53 साल पहले यानी सन 1969 में कबीर बेदी ने डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी। प्रोतिमा-कबीर के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम पूजा बेदी और बेटे का नाम सिद्धार्थ बेदी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही कबीर बेदी और बेहतरीन अदाकारा परवीन बॉबी से नजदीकियां बढ़ने लगी। यहां प्रोतिमा और कबीर का तलाक हो गया। इसी बीच 1997 में बेटे सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली। बेटे के जाने का गम प्रोतिमा सह नहीं पाई और 1998 में एक हादसे में उनकी मौत हो गई।
प्रोतिमा से दूरियां बढ़ने के बाद कबीर और परवीन की नजदीकियां बढ़ने लगी। अभिनेता कबीर के साथ अभिनेत्री परवीन ने हॉलीवुड तक का सफर तय किया, लेकिन काम की वजह से कबीर और परवीन में मतभेद होने लगे। परवीन को यह महसूस होने लगा कि कबीर उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं।
तो वहीं दूसरी ओर कबीर की बेटी पूजा बेदी के अपनी सौतेली मां परवीन दोसांज से रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। एक बार तो पूजा ने परवीन के लिए ‘डायन’ शब्द का इस्तेमाल किया था। कबीर और परवीन की शादी के बाद पूजा ने ट्वीट किया था- हर सुखद कहानी में एक डायन या सौतेली मां होती है, मेरी में आ गई।

Share:

Next Post

खुफिया एजेंसी का दावा, चीनी नागरिक कर रहे है चीनी सरकार के लिए काम

Sun Jan 16 , 2022
बीजिंग। ब्रिटिश खुफिया (British intelligence) एजेंसी एमआई 5 ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है चीन की कम्युनिस्ट सरकार (communist government) की तरफ से चीन के एक नागरिक ने ब्रिटेन की संसद (UK Parliament) तक में घुसपैठ कर लिया है। इस चीनी नागरिक का मकसद ब्रिटेन की अंदरूनी राजनीति में दखल देना था। खुफिया एजेंसी […]