देश मनोरंजन

शाहरुख पर सयानी गुप्ता भड़की कहा, सही तो बोलो, आंख-कान बंद मत करो


मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान की बड़े मुद्दों पर चुप्पी उनके फैंस को खल जाती है। उनकी इसी चुप्पी पर अब बॉलीवुड अदाकारा सयानी गुप्ता ने बेहद शानदार अंदाज में तंज कसा है। दरअसल, शाहरुख खान ने गांधीं जयंती के मौके पर महात्मा गांधी की ‘बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो’ वाली सीख तस्वीर के साथ शेयर की थी और अपने बच्चों से इस पर अमल करने के लिए भी कहा था। इसी को लेकर सयानी गुप्ता ने रिप्लाई करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सच के लिए आवाज बुलंद करने की भी सीख दी थी।

शाहरुख खान ने किया ये ट्वीट

किंग खान ने पोस्ट में अपनी बेटी सुहाना की फोटो शेयर की है। फोटो में सुहाना ने अपनी आंखों पर हाथ रखा हुआ है जो दिखाता है कि बुरा नहीं देखना चाहिए। ट्वीट में शाहरुख ने लिखा है, ‘इस गांधी जंयती अगर हम अपने बच्चों को कुछ सिखाना चाहे या फिर कुछ ऐसा बताना चाहे जो उनके अच्छे-बुरे समय में काम आए, तो वो है- बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत बोलो।’

सयानी गुप्ता ने कसा तंज
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की ये पोस्ट वायरल हो गई। ऐसे में फोर मोर शॉट्स फेम एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने एक्टर पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए शाहरुख को नसीहत दी कि सच बोलने की हिम्मत सभी में होनी चाहिए और सही के लिए आवाज भी उठानी चाहिए। ट्वीट कर वे लिखती हैं, ‘सही तो बोलना ही चाहिए। गांधी जी ने हमे ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलना चाहिए, पीड़ितों के लिए आवाज उठानी चाहिए, दलित भाई-बहनों के हक के लिए बोलना चाहिए। सिर्फ अपने आंख-कान बंद नहीं कर लेने चाहिए।’

सयानी गुप्ता ने अपनी पोस्ट के जरिए सीधे तौर पर शाहरुख की चुप्पी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने अपने इस ट्वीट में शाहरुख को टैग तक कर रखा है। अब क्योंकि उन्होंने पोस्ट में दलित शब्द का इस्तेमाल किया है, इससे ये समझा जा सकता है कि वे हाथरस कांड में शाहरुख की चुप्पी से खुश नहीं हैं। हालांकि शाहरुख खान ने अभी तक इस पर अपना कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।

 

Share:

Next Post

मनाली पहुंचे पीएम मोदी, रोहतांग में करेंगे अटल टनल का उद्घाटन

Sat Oct 3 , 2020
नई दिल्ली। लाहौल घाटी के बाशिंदों के लिए आज बड़ा दिन है। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण ‘अटल टनल’ का उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया की सबसे बड़ी ‘अटल टनल’ का लोकार्पण करने जा रहे हैं। पीएम मोदी मनाली पहुंच गए हैं। सुबह 9:35 पर साउथ पोर्टल रवाना हुए और […]