मनोरंजन

क्‍या RRR से भी बड़ी होगी पुष्पा 2? दिग्‍गज अभिनेता अल्लू अर्जुन ने राइट्स के लिए मांगे इतने करोड़!

मुंबई (Mumbai)। स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और फहाद फासिल (Fahadh Faasil) की फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa: The Rise) ने धमाका किया था। फिल्म जिस मोड़ पर जाकर खत्म हुई, उसने दर्शकों के बीच जोरदार एक्साइमेंट छोड़ दिया। सिनेमा लवर्स अब ‘पुष्पा- द रूल’ (Pushpa- The Rule) का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पुष्पा 2 (Pushpa 2) के राइट्स को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए आरआरआर (RRR) से भी अधिक मोटी रकम मांगी है।


केआरके का ट्वीट
पुष्पा 2 को लेकर सभी में एक्साइटमेंट है, ऐसे में इसके हर अपडेट के बारे में दर्शक जानना चाहते हैं। इस बीच अभिनेता व क्रिटिक केआरके ने इस पर ट्वीट किया। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के राइट्स के लिए 1050 करोड़ रुपये मांगे हैं। आरआरआर के राइट्स 750 करोड़ में बिके थे। यानी अल्लू अर्जुन मानते हैं कि उनकी फिल्म आरआरआर से भी बड़ी होगी। बढ़िया है।’

अक्टूबर मिडिल में शुरू होगी शूटिंग
सूत्रों के मुताबिक अल्लू अर्जुन जल्द ही दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अंदरूनी सूत्र का कहना है, “अल्लू अर्जुन अक्टूबर के मध्य में पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करेंगे और उनका नया लुक जल्द ही सामने आएगा। स्टार इसके लिए क्लास ले रहे है और पुष्पा 2 की तैयारी कर रहे है।” गौरतलब है कि आज अल्लू अर्जुन, ग्लोबल आइकन हैं। एक ओर जहां अल्लू अर्जुन अपनी दमदार अदाकारी और जोरदार डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लेते हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना की सुपर क्रेजी फैन फॉलोइंग भी उनको बार बार देखना पसंद करती है। इसके अलावा फहाज फासिल ने अपने लिए अपनी दम पर एक अलग और बड़ा मुकाम बनाया है। फिल्म में भी सभी किरदार ऐसे मोड़ पर रुके हैं, जिसके बाद कहानी में कुछ भी हो सकता है।

Share:

Next Post

अगर ऐसा किया होता तो 4 की जगह गिर जाते 7 विकेट, हरभजन सिंह भारतीय स्पिनर्स पर उठाए सवाल

Thu Mar 2 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Former Indian spinner Harbhajan Singh) ने इंदौर में जारी तीसरे टेस्ट में भारतीय स्पिनर्स की लाइन और लेंथ पर सवाल उठाए हैं। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने अपना शिकंजा मजबूत कर लिया है। कंगारुओं (Kangaroos ) ने पहले टीम इंडिया को 109 रनों पर […]