
डेस्क। राजपाल यादव बीते दिनों से लगातार सुर्खियों में रहे हैं और हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में भी अहम किरदार में नजर आए हैं। अब राजपाल जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा लीड रोल में होने वाली हैं। फिल्म का नाम SVC63 है जो आगे जाकर बदल भी सकता है। ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी और इसमें दमदार ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म SVC63 में सलमान खान के साथ राजपाल यादव नजर आएंगे। राजपाल इस फिल्म में सलमान खान के राइट हैंड का रोल निभाने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो राजपाल फिल्म में सलमान खान के खास साथी की भूमिका निभाएंगे और पूरी कहानी में उनके बीच एक मजबूत और गतिशील रिश्ता देखने को मिलेगा। यह सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है और इस किरदार के लिए चयन योग्यता के आधार पर किया गया है। सलमान राजपाल को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें लगता है कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved