मुंबई। करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म दोस्ताना 2 (Dostaana 2) लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में पहले कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर (Kartik Aaryan, Jhanvi Kapoor) और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आने वाले थे। लेकिन साल 202 में कार्तिक और करण जौहर के बीच क्रिएटिव आइडियाज को लेकर विवाद की खबर सामने आई थी। तभी ये फिल्म ठंडे बस्ते में बंद पड़ी थी। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में विक्रांत मैसी की एंट्री हो गई है।
कार्तिक आर्यन के साथ विवाद
बता दें, साल 2021 में धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से ऑफिसियल स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया गया था वो दोस्ताना 2 क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से रोक रहे हैं। इसके बाद से कार्तिक और करण जौहर के बीच विवाद की खबर थी।हालांकि , समय के साथ ये विवाद अब खत्म हो चुका है और दोनों फिल्म नागजिला में साथ काम कर रहे हैं। हाल में एक्टर-फिल्ममेकर ने अपनी इस नई जर्नी का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। नागजिला अगले साल अगस्त में रिलीज होगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved