
भोपाल। पाकिस्तान से चला चक्रवाती हवा का घेरा शनिवार को उत्तर पश्चिमी राजस्थान पहुंचा था। फिर यह रविवार को हरियाणा और उससे सटे इलाके में शिफ्ट हो गया था। इससे हवा का रुख दक्षिणी, दक्षिण पूर्वी हो गया था। इसी वजह से शहर में 3 दिन तपिश रही। हवा का रुख बदलने से मौसम में ठंडक घुलेगी। दिन का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले 2.2 डिग्री की गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा कहते हैं इसी सिस्टम के कारण हवा का रुख पूर्वी- दक्षिण पूर्वी था जो बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन में पारे की चाल भी धीमी रही। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved