विदेश

विन्सटन चर्चिल की पेंटिंग 1.15 करोड़ डॉलर में बिकी, बनाया नया रिकार्ड

लंदन। विन्सटन चर्चिल की मोरक्को के परिदृश्य की पेंटिंग एक नीलामी में रेकॉर्ड 1.15 करोड़ डॉलर से अधिक में बिकी है। यह पेंटिंग हॉलीवुड स्‍टार एंजेलिना जोली की ओर से बेची गई है। लंदन के क्रिस्टी में ‘टावर ऑफ द कोउटोउबिया मॉस्क’ 82,85,000 पाउंड (1,15,90,715 डॉलर) की बिकी है। बिक्री से पूर्व इसकी कीमत 15 लाख पाउंड से 25 लाख पाउंड लगाई गई थी।

इससे पहले चर्चिल की सबसे महंगी पेंटिंग 18 लाख पाउंड की बिकी थी। इस पेंटिंग में एटलस पर्वत की पृष्ठभूमि में सूर्यास्त के समय मोरक्कों की 12वीं शताब्दी की मस्जिद दिखाई गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट के 1945 में निधन के बाद उनके बेटे ने यह पेंटिंग बेच दी थी। इसके बाद इसे कई लोगों ने खरीदा। 2011 में इसे एंजेलिना और उनके प्रेमी अभिनेता ब्रैड पिट ने खरीदा था।

दंपति 2019 में अलग हो गए थे। इस पेंटिंग को ‘जोली फेमली कलेक्शन’ ने यहां बेचा। पेंटिंग खरीदने वाले की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन और उनकी पत्‍नी ए‍डविना का करोड़ों रुपये का खजाना नीलाम होने जा रहा है। इस खजाने में जूलरी से सजा जयपुर का हाथी, सोने की घड़ी, हीरे का बना ब्रौच और 1950 के दशक का बना महारानी विक्‍टोरिया का रोबोट ख‍िलौना शामिल हैं। लॉर्ड माउंटबेटन को भारत और बर्मा (आधुनिक म्‍यांमार) से मिले 400 बेशकीमती सामान, गहने और पेंटिंग्‍स नीलाम किए जा रहे हैं जिनकी कुल कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। माउंटबेटन के खजाने में शामिल ये आभूषण इतने खूबसूरत हैं कि आंखे चौंधिया जाती हैं।

Share:

Next Post

रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा अमेरिका, जानें क्‍या है मामला

Wed Mar 3 , 2021
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) की अगुवाई वाली सरकार रूस में विपक्षी नेता एलेक्स नवेलनी (Alexey Navalny) को जहर देने और जेल भेजे जाने के मामले में रूसी सरकार पर प्रतिबंध (sanctions) लगाने की तैयारी कर रही है. सीएनएन ने सोमवार को यह रिपोर्ट प्रकाशित की है. बाइडेन प्रशासन के […]