जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

Winter:  गर्म पानी से नहाने से होंगी 5 मुसीबतें, यहा जानिए

नई दिल्ली। अधिकतर (mostly) लोग सर्दियों  (winter) में नहाने के लिए गर्म पानी (hot water) का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो गर्मियों (summer) में भी थकान मिटाने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन, आपको गर्म पानी से नहाने के कुछ नुकसान Harm) भी झेलने पड़ सकते हैं।  आइए, इस आर्टिकल (Article)  में गर्म पानी से नहाने के नुकसानों (Hot Bath Disadvantage) के बारे में जानते हैं। नहाना (Bath) एक रोजमर्रा (everyday)का काम है, लेकिन आप नहाने के लिए कौन-सा पानी इस्तेमाल करते हैं। यह काफी ध्यान देने वाली बात है। क्योंकि, ठंड (Cold) में ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर इन नुकसानों (Side effect of Hot Water Bath in Winter) को झेलना पड़ सकता है।


पुरुषों में बांझपन की समस्या
कई शोध बताते हैं कि ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है और उनमें बांझपन की समस्या पैदा कर सकता है।  ऐसा टेस्टिकल्स के तापमान बढ़ने के कारण स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंचने से हो सकता है। अभी इस पर और शोध होने की जरूरत है।

गर्म पानी से नहाने के नुकसान: बाल झड़ना या हेयर लॉस
बालों में केराटीन प्रोटीन होता है, जो बालों को कमजोर होने व टूटने से बचाता है। लेकिन गर्म पानी से नहाने पर बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके कारण बालों का झड़ना या हेयर लॉस की समस्या हो सकती है। पुरुषों में यह गंजेपन का भी कारण बन सकता है।

ड्राई स्किन और खुजली
गर्म पानी से नहाने के नुकसान में ड्राई स्किन और त्वचा पर खुजली होना भी शामिल है।  क्योंकि, गर्म पानी गंदगी और धूल-मिट्टी के साथ त्वचा की सुरक्षात्मक नमी को भी छीन लेता है।  जिससे स्किन ड्राई होने लगती है और उस पर खुजली हो सकती है।

सूखी आंखें
गर्म पानी सिर्फ स्किन ही नहीं, आंखों की नमी भी कम कर सकता है।  जिससे आंखों में सूखापन आ जाता है और आंखों में खुजली की समस्या हो सकती है।  इसके अलावा, गर्म पानी से नहाने पर आंखें लाल होने की दिक्कत भी हो सकती है।

मुंहासे
सर्दी में गर्म पानी से नहाना सिर्फ त्वचा को रूखा ही नहीं बनाता, बल्कि मुंहासों की समस्या भी बढ़ा सकता है।  ज्यादा गर्म पानी से बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जो कि मुंहासों की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

कैसे पानी से नहाना चाहिए?

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के नुकसानों (Side effect of Hot Water Bath in Winter) से बचने के लिए आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे आप इन नुकसानों से बचाव कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Share:

Next Post

सर्दियों में सांस फूलने की बढ़ जाती है दिक्क्त, अपनाये इन उपायों को

Tue Dec 28 , 2021
नई दिल्ली। सर्दियों (winter) में ऐसे बहुत से कारण होते हैं जो अस्थमा (Asthama) की वजह बनता है। बढ़ता प्रदूषण, अनियमित दिन चर्या, (pollution, irregular routine,) भी ऐसे कई कारण होते हैं जिनसे अस्थमा(Asthama) की दिक्क्त इंसान को हो जाती है। ये दिक्कत ख़ास कर सर्दियों (winter)  में बढ़ती देखि गयी है। ज्यादा भागने से, […]