
भोपाल। बैरसिया थाना इलाका स्थित ग्राम हिनौतिया पीरान में कल शाम को महिला का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मौत के पूर्व महिला बेटी के साथ कुएं पर कपड़े धोने गई थी। इसके बाद में बेटी घर पहुंच गई जबकि मां नहीं पहुंची। तलाश करने पर बॉडी कुऐं से मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय सुनीता बाई पत्नी पप्पूलाल हिनोतियापीर गांव की निवासी थी। वह अपने मायके में रहती थी। कल दोपहर को दस साल की बेटी अंजू के साथ घर के पास स्थित खेत में गई थीं। वहां उनका भाई खेत की जुताई के लिए ट्रेक्टर चला रहा था। तभी उसकी बहन ने कुऐं पर बेटी अंजू के कपड़े धोए। इसके बाद में खेती में बैठकर अन्य काम किए। इस बीच करीब तीन घंटे बाद कपड़े सूख गए। महिला ने बेटी को सूखे कपड़े लेकर घर रवाना कर दिया। जिसके बाद महिला घर नहीं लौटी। बेटी से परिजनों ने पूछा तो उसने मां के खेत पर होने की बात कही। परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो महिला नहीं दिखी। कुऐं में देखने पर उसका शव तैरता दिखा। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि काम के बाद वह भी भांजी के साथ में घर चला गया था। इस दौरान बहन खेत पर अकेली थी। उन्हें कम ही अकेले छोड़ा जाता था, उनकी मानसिक हालत खराब थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved