img-fluid

महिला का अपहरण कराकर फर्जी बाबा ने बलात्कार किया

December 15, 2020

  • तंत्र-मंत्र कराने आरोपी के पास जाया करती थी महिला

भोपाल। गांधी नगर इलाके में रहने वाली महिला को एक बाबा ने साथी की मदद से अगवा करा लिया। इसके बाद में छोला मंदिर थाना क्षेत्र में उसे बंधक बनाकर रखा गया। जहां उसके साथ फर्जी बाबा ने 12 दिन में दो बार रेप किया। बाबा की गैर मौजूदगी में उसका एक साथी महिला की निगरानी किया करता था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय पीडि़ता नई बस्ती गांधी नगर की निवासी है और गृहणी है। उसकी शादी को 13 साल बीत चुके हैं और दो बच्चे हैं। एक परिचित के कहने पर उसने गांधी नगर की हरीओम बस्ती में रहने वाले फर्जी कथित बाबा श्यामलाल के पास जाना और आना शुरु किया था। पीडि़ता अकसर उसके पास बैठक में जाया करती थी। बाबा से जुड़े लोग दावा करते थे कि श्यामलाल तंत्र-मंत्र के जरिए सभी की मनचाही कामना पूरी करने की शक्ति रखते हैं। महिला का पति मजदूर है, घर का गुजर बसर जैसे-तैसे ही चल पाता है। ऐसे में महिला तंत्र मंत्र के सहारे जलद अमीर बनना चाहती थी। उसकी कामना पूरी करने के बहाने बाबा ने उससे नजदीकी बढ़ाई और फरियादिया पर बुरी नजरें रखने लगा। बीते दो दिसंबर को बाबा के साथी तेजू ने महिला को उसके घर के पास से अगवा किया। इसके बाद में उसे बाबा के दूसरे साथी विजय के हवाले कर दिया। विजय ने छोला मंदिर इलाके के प्रेम नगर में महिला को अपनी पत्नी बताकर एक कमरा किराए पर लिया और उसको बहला फुसलाकर साथ रख लिया। इसी कमरे पर श्यामलाल ने महिला के साथ दो बार ज्यादती की। श्यामलाल की गौर मौजूदगी में विजय महिला की निगरानी करता था। कल किसी तरह से मौका पाकर पीडि़ता आरोपियों के चुंगल से छूटकर भाग निकली।

पति के पास पहुंचकर दी जानकारी
फरियादिया ने आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद सीधे अपने निवास का रुख किया। वहां जाने के बाद में उसने पति से संपर्क कर उसे पूरी जानकारी दी। इसके बाद में पति उसे लेकर थाने पहुंचा। जहां फरियादिया ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आज तड़के श्यामलाल के घर दबिश दी थी। हालांकि आरोपी वहां से फरार है। पुलिस बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

दो किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
भोपाल। गौतम नगर पुलिस ने कल शाम एक तस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को आज न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक कल शाम करीब पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि नारियलखेड़ा चौराहे पर बदमाश रितिक कुचबंदिया गांजे की खेप लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से पांच किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब पचास हजार रुपए होना बताई जा रही है। पकड़ा गया बदमाश पहले भी गांजे की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। वह गांजे को फु टकर में लोगों को बेचने का काम करता है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी युवक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

 

Share:

  • बैरसिया: कार तेज न चलाने की समझाइश देने पर पुलिसकर्मी की धुनाई

    Tue Dec 15 , 2020
    पुलिस ने तीन पर किया मुकदमा दर्ज भोपाल। कल शाम को ललरिया चेकिंग प्वाइंट के पाए तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े लोगों के इतने करीब से निकल रही थी कि लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे। पुलिस ने जब कार सवार युवकों को समझाने का प्रयास किया तो एक आरक्षक के साथ मारपीट कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved