
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में 56 वर्ष की एक अधेड़ महिला के मुह में युवती ने मुक्का मारकर उसके दांत तोड़ लिए। विवाद का कारण धुले हुए कपड़े खराब करना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार 56 वर्षीय सरोज चौधरी उर्फ उमा भारती पति नंदलाल अहिरवार संजय नगर में रहती है और मसाज का काम करती है। उसके घर के पास ही में नंदनी नाम की युवती रहती है। कल सुबह महिला काम पर जा रही थी। तभी नंदनी के घर के सामने से उसका गुजर हुआ। इस दौरान फरियादिया के घर की चाबी उसके हाथ से गिर गई। उसने चाबी उठाई, नंदी के घर के बाहर कपड़े सूख रहे थे। महिला के उठते ही उक्त कपड़े किसी वजह से गिर गए। युवती को लगा की कपड़ों को सरोज ने गिराया है। इसी बात पर नंदनी ने घर से बाहर निकलकर पीडि़ता को गाली देना शुरु कर दिया। सरोज ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवती ने उसके साथ में मारपीट कर मुह पर मुक्का मार दिया। जिससे सरोज का एक दांत टूट गया। इसके बाद में आरोपी युवती फरियादी महिला को जान से मारने की धमकी देकर घर में लौट गई। बाद में लहूलुहान हालत में महिला ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बागसेवनिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बागसेवनिया थाना इलाके में बीते तीन नवंबर को अज्ञात वाहन ने मुकेश निवासी भेल संगम को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद से ही उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। बीती रात अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मंर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved