img-fluid

महिला को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी का गुप्तांग काटा

October 02, 2020

बक्सर। बिहार के बक्सर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के सीने व गर्दन के पास चाकू के निशान मिले हैं। यह भी बताया गया है कि लाश के पास हत्यारोपी का गुप्तांग कटा मिला है। आरोपी का इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, यह घटना बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच गांव की है, मृत महिला की पहचान 40 वर्षीय बबीता के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान दर्ज किए हैं जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया है कि परिजनों द्वारा मंगलवार की रात बबीता के घर से गायब होने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उसके बाद परिजनों को बबीता की लाश मिलने की सूचना मिली।

इधर पुलिस बबीता की हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान खबर मिली कि बड़का ढकाईच के रहने वाले सूर्यदेव सिंह यादव (40) पर किसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है जिसमें उनका गुप्तांग कट गया। सूर्यदेव का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

पुलिस इस मामले को हत्या की कड़ी से जोड़कर देख रही है। बबीता के बेटे ने सूर्यदेव पर हत्या का आरोप लगाया है। बेटे ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसकी मां बबीता घास काटने बधार गई थी। देर शाम जब वह घर वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार सुबह सूचना मिली कि बबीता की लाश बधार धान के खेत में पड़ी है। बबीता के बेटे ने बताया कि सूर्यदेव की उसकी मां पर कुदृष्टि रहती थी, जिसका वो विरोध करती थी।

Share:

  • कंपनी ने रिवार्ड में दिए फोन, जानिए कर्मचारियों ने क्या किया

    Fri Oct 2 , 2020
    नई दिल्ली। टेक कंपनियां अपने वर्कर्स से अच्छा काम करने की उम्मीद करती हैं और बदले में उन्हें रिवॉर्ड्स भी देती रहती हैं। चाइनीज टेक कंपनी Tencent की ओर से भी एक ऐसा ही कदम उठाया गया और कंपनी ने अपने 10,000 वर्कर्स को Huawei Mate Xs फोन गिफ्ट किया है। इस फोन की कीमत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved