भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दंपति के विवाद में कूदा महिला का गुरु भाई, पति का गला काटकर फरार हुआ

  • छोला मंदिर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरु की

भोपाल। छोला मंदिर इलाके में रहने वाली एक महिला को युवक ने किराए का मकान दिलाने में मदद की। दोनों एह ही गुरु को मानते थे, जिस कारण महिला ने उसे गुरु भाई मान लिया। आरोपी का पीडि़ता के घर आना-जाना होने लगा। कल शाम को आरोपी फरियादिया के घर में था। इसी बीच पति और पत्नी में विवाद होने लगा। युवक ने समझाने का प्रयास किया,विवाद शांत नहीं हुआ। इस दौरान गुस्साए युवक ने रेडियम कटर से महिला के पति के गले में गहरा वार कर दिया। खून अधिक बहता देख आरोपी उसे तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।



टीआई अनिल मौर्य के अनुसार तीस वर्षीय अनिल रजक रास्लाखेड़ी में किराए का मकान लेकर रहता है। वह अस्पतालों में ऑक्सीजन लगाने का काम करता है। उसकी पत्नी सपना रजक ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों वह मकान की तलाश कर रही थी। तब मुकेश यादव निवासी अशोका गार्डन ने उनकी मदद की और मकान दिलाया। तब से वह उसे गुरु भाई मानती थी। मुकेश सपना के घर के कई काम कर दिया करता था। अकसर उसके घर में आना जाना था। कई बार आरोपी युवक देर रात तक घर में रुकता था, रात अधिक हो जाने पर वहीं सो भी जाया करता था। कल दोपहर को आरोपी युवक महिला घर पहुंचा था। शाम तक वहीं रुका रहा। इसी दौरान शाम को करीब साढ़े सात बजे सपना और उसके पति अनिल के बीच में विवाद होने लगा। मुकेश ने कई बार दोनों को समझाया पति महिला को फटकारता रहा। इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने महिला के ही घर में रखा रेडियम कटर उठाकर अनिल के गले में जोरदार वार कर दिया। जिससे गला बुरी तरह कटा और तेजी से खून बहने लगा। जिसे देख आरोपी युवक फरार हो गया। सपना किसी तरह से पति को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीती देर रात अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस ने सपना की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि आरोपी अशोका गार्डन में रहता है, वहां किस जगाह रहता है उसे नहीं मालूम। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

महिला के पति के दस्तावेजों पर फायनेंस करा रखी है बाइक
आरोपी मुकेश ने महिला के परिवार का विश्वास जीत लिया था। उसने महिला के पति अनिल के दस्तावेजों पर बाइक को फायनेंस करा रखी है। आरोपी उसकी किश्त नियमित रूप से नहीं चुका रहा है। इस बात को लेकर भी पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। अनिल ने पत्नी के कहने पर ही अपने दस्तावेज आरोपी को बाइक लेने के लिए दिए और बाइक फायनेंस कराने में उसकी मदद की।

Share:

Next Post

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को मातृशोक

Sun Mar 6 , 2022
भोपाल। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की पूज्य माताजी श्रीमती शुभांगी भगत का शनिवार को इंदौर में निधन हो गया है। 78 वर्षीय श्रीमती शुभांगी भगत पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। श्रीमती शुभांगी भगत के निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार आज इंदौर के […]