
भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में इस बार खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा खास नवाचार किया जा रहा है। इस नवाचार के तहत महिला सशक्तिकरण की तर्ज पर अब धान खरीदी केंद्रों की बागडोर महिलाओं को सौंपी जाएगी। इस साल पहले चरण में 5 महिला स्व सहायता समूहों को धान खरीदी केंद्र देने की तैयारी की जा रही है। कटनी जिला खाद्य विभाग कार्यालय में नागरिक आपूर्ति निगम खाद्य विभाग एवं स्टेट वेयरहाउस के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को इस बात की जानकारी दी गई कि, किस तरह उन्हें व्यवस्थित ढंग से खरीदी करनी होगी। सहायक आपूर्ति अधिकारी केएस भदौरिया ने बताया कि, महिलाओं को खरीदी के लिए तैयार किया जा रहा है, इस संबंध में उन्हें जरूरी जानकारी दी जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved