img-fluid

महिला आरक्षण: कैबिनेट की बैठक में PM मोदी बोले- विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती की है, अब सजा भुगतेंगे

April 18, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग हुई जिसमें सत्ता पक्ष को दो तिहाई बहुमत नहीं मिल सका। विपक्ष के बिल के विरोध में मतदान करने के बाद संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि महिलाओं को 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण देने वाले बिल को गिराकर विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती की है। पीएम मोदी ने कहा, देश की महिलाएं उनको माफ नहीं करेगी, विपक्ष को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष को इसके परिणाम भुगतने होंगे और महिलाओं को जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “उन्होंने देश की महिलाओं को निराश किया है। यह संदेश हर व्यक्ति तक, हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए।”


  • पीएम मोदी की यह आलोचना उस महत्वपूर्ण विधेयक के संसद में असफल होने के एक दिन बाद आई है, जिसे सरकार के रुख पर विपक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करना था। लेकिन यह लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा। गुरुवार से शुरू हुई और शुक्रवार की मध्यरात्रि तक चली गरमागरम बहस के बाद विधेयक के पक्ष में केवल 298 मत पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया।

    पीएम मोदी ने शुक्रवार को बिल पर वोटिंग से पहले कहा था, मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा। कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों। देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है। कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें। मैं सभी सांसदों से कहूंगा कि आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए।

    Share:

  • इंदौर: टी शर्ट और डी मार्ट के नाम पर लोगो से करोड़ो की ठगी

    Sat Apr 18 , 2026
    इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले भविष देवगीर ने द क्लासिक ऑफिशियल, वाइब्रेंड फैशन, कुशांक इंडस्ट्रीज, शिवांक इंटरप्राइजेस, महाकाल मंदिर की टीशर्ट और डी मार्ट के नाम पर लोगो से करोड़ो की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल शिकायतकर्ता भावेश देवगीर ने आरोप लगाया है कि मेरे परिचित मेरे मामा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved