
उज्जैन। छोटी रपट को पिछले साल कार्तिक माह में तोड़ा गया था और जल्द इसे ऊंचा और चौड़ा ब्रिज बनाने की बात कही गई थी, लेकिन 4 महीने से अधिक समय होने को है अभी सिर्फ फाउंडेशन ही बन पाई है। फिलहाल एक महीने काम बंद पड़ा हुआ है।
शहर को बडऩगर रोड से जोडऩे वाला छोटा ब्रिज जो की आम जनता को यातायात के रूप में काम आता है जबकि बड़े पुल से भारी वाहन गुजरते हैं। छोटी रपट को अब ऊंचा और 100 फीट चौड़ा पुल बनाया जा रहा है। इस काम को जल्दी पूरा करने की बात कही गई थी। गत वर्ष नवंबर माह में छोटी रपट को तोड़ा गया था। इसे 4 महीनें से अधिक समय होने को है। अभी सिर्फ इस ब्रिज का फाउंडेशन का ही काम हो पाया है। पिछले 1 महीने से काम बंद पड़ा है। जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो बताया गया कि दूसरी ओर घाट के पास पाइपलाइन डाली हुई है। इस पाइपलाइन को नगर निगम द्वारा शिफ्ट किया जा रहा है। इसमें 8 से 10 दिन और लगेंगे। यह पाइपलाइन शिफ्ट होने के बाद ही इस ब्रिज का काम शुरू हो पाएगा। हालांकि इस ब्रिज के पाए बनाने के लिए सरियों का जाल बना लिया गया है। जैसे ही पाइपलाइन का काम पूरा होगा इस ब्रिज को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। 4 महीनें से ब्रिज बंद होने के कारण लोग कार्तिक मेला भी ठीक से देख नहीं पाए थे और हाल ही में विक्रमोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में जाने में भी लोगों को परेशानी आई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved