img-fluid

अम्बेडकर चौराहे की सराय पर आज सुबह श्रमिक आपस में भिड़े, भीड़ लगी

November 24, 2021

उज्जैन। आज सुबह फ्रीगंज स्थित अम्बेडकर भवन चौराहे की सराय पर किसी बात को लेकर दो मजदूरों के बीच विवाद हुआ और दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चल गए। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में मामला शांत हुआ और दोनों को थाने ले जाया गया। प्रतिदिन फ्रीगंज में अम्बेडकर भवन चौराहा स्थित सराय पर सैकड़ों मजदूर काम की तलाश में जमा हो जाते हैं और लोगों के आते ही काम पर जाने के लिए तैयार होते हैं। आज सुबह भी मजदूर वहां पहुंच गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे पर काफी देर तक लात-घूसे चलाए। इस दौरान वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर आई और झगड़ रहे दोनों मजदूरों को अलग किया तथा थाने ले जाया गया, जहां दोनों के बयान दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि उक्त स्थान पर हर दिन इस तरह की घटना होती है और विवाद होते हैं। समीप ही स्कूल और कॉलेज हैं और इस तरह की घटना से अफरा तफरी का माहौल बन जाता है।

Share:

  • मार्केट में धूम मचानें आ गया Lenovo का ऑल इन वन कम्‍प्‍यूटर, जानें कीमत व फीचर्स

    Wed Nov 24 , 2021
    नई दिल्ली। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Lenovo ने चीनी बाजार में अपना नया All-In-One Computer – Lenovo AIO520 लॉन्च किया है जो सफेद और काले रंग में आता है। कंप्यूटर की कीमत 5,499 युआन (लगभग 64 हजार रुपये) है, वर्तमान में JD।com के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंप्यूटर के डिजाइन को काफी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved