जीवनशैली देश

World Animal Day : कैसे हुई ‘वर्ल्ड एनिमल डे’, की शुरुआत, जानिए इसका इतिहास

नई दिल्‍ली (New Delhi)। World Animal Day 2023 : प्रतिवर्ष 4 अक्तूबर का दिन विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में जानवरों की स्थिति में सुधार लाने और उसे बेहतर बनाना है।

बता दें कि दुनिया में 4 अक्टूबर विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के रूप में समर्पित किया गया है। पशुओं के अधिकारों के लिए यह एक वैश्विक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य पशु कल्याण के लिए बेहतर मानकों को सुनिश्चित करना है। यह दिन आम तौर पर न केवल लोगों को विलुप्त प्राय प्रजातियों के बारे में अवगत कराता है बल्कि यह भी सिखाता है कि उन्हें कैसे बचाया जाए. वर्ल्ड एनिमल डे धीरे-धीरे दुनिया भर में मानाय जाने लगा है. जिससे पशुओं के संरक्षण के आंदोलन को एकजुट और प्रोत्साहित करता है. लोग इस दिन एनिमल रैस्क्यू शेल्टर और एनिमल वेलफेयर में कुछ योगदान देने के अलावा और भी कई तरह के आयोजन करते हैं।



विश्व पशु दिवस का इतिहास और महत्व
पहली बार वर्ल्ड एनिमल डे 24 मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन में सिनोलॉजिस्ट हेनरिक ज़िमर्मन की पहल पर मनाया गया था. इस दिन को मनाने का उनका उद्देश्य पशु कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाना था।

पहली बार 5 हजार लोग हुए थे शामिल
इस दिन पहले कार्यक्रम में 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और इसके लिए अपना समर्थन भी दिया. यह दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि यह हमें याद दिलाता है कि कैसे जानवर हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं. इसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों और समूहों को जानवरों के क्रूर व्यवहार के खिलाफ प्रेरित करना भी है।

इस साल विश्व पशु दिवस की थीम
हर साल विश्व पशु दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाता है. जिसके लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है. इस साल वर्ल्ड एनिमल डे की थीम “ए शेयर्ड प्लेनेट (A Shared Planet)” है जो इस बात को दर्शाता है कि यह दुनिया हर जीवित प्राणी की है, न कि सिर्फ इंसानों की।

Share:

Next Post

जिन सीटों पर विरोध, वहां फिर हुआ भाजपा का सर्वे

Tue Oct 3 , 2023
बैंगलुरू और दिल्ली की दो सर्वे टीम ने दिल्ली भेजी रिपोर्ट, विरोधियों के नाम भी भेजे इन्दौर। भाजपा में चल रहे विरोध के चलते संगठन ने दो सर्वे टीम फिर से मैदान में उतारकर सर्वे करवाया है कि अगर इन सीटों से वर्तमान विधायकों को टिकट दिया जाता है तो उसका परिणाम क्या होगा। बताया […]