बड़ी खबर

World Corona update: 2.30 करोड़ संक्रमितों में से 8 लाख की मौत, 24 घंटे में आए 2.47 लाख नए मामले

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। 213 देशों में फैल चुके खतरनाक वायरस ‘कोविड-19’ का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में 2.30 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और इनमें से आठ लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 56 लाख के पार पहुंच गया है। हालांकि दुनियाभर में अभी भी 66.05 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 2.47 लाख नए मामले आए और 5785 लोगों की जान चली गई।
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अबतक 58 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 50 हजार से ज्यादा नए केस आए और 1128 लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 31 हजार मामले आए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले भारत में सामने आ रहे हैं और सबसे ज्यादा कोरोना से लोगों की मौत अमेरिका-ब्राजील में हो रही है।
अमेरिका: केस- 5,795,783, मौतें- 179,158, ब्राजील: केस- 3,536,488, मौतें- 113,454, भारत: केस- 2,973,368, मौतें- 55,928, रूस: केस- 946,976, मौतें- 16,189, साउथ अफ्रीकाः केस- 603,338, मौतें- 12,843, पेरू: केस- 567,059, मौतें- 27,034, मैक्सिको: केस- 543,806, मौतें- 59,106, कोलंबिया: केस- 522,138, मौतें- 16,568, स्पेन: केस- 407,879, मौतें- 28,838, चिली: केस- 393,769, मौतें- 10,723।
दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के मामले में चौथे नंबर पर है। चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 50 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

Share:

Next Post

शिवराज-सिंधिया साथ में, आज से चंबल के प्रवास पर, भाजपा को मिलेगा फायदा

Sat Aug 22 , 2020
भोपाल ।  मध्य प्रदेश की सियासत में आने वाले तीन दिन काफी अहम हो सकते हैं, क्योंकि इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यह सब होने वाला है पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में। राज्य में कांग्रेस की […]