
इंदौर। रोजमर्रा की जिंदगी में लोग बाजार से दूध, मसाले, तेल, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते हैं, लेकिन इनमें मिलावट की आशंका हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आम लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन की पहचान कराने के लिए आज शाम को खाद्य विभाग के अधिकारी व एफएसएसएआई के अधिकारी सडक़ों पर उतरकर आम जनता को खुद की सुरक्षा के तरीके सिखाएंगे। हर उपभोक्ता ताकि लोग मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचकर अपने परिवार की सेहत की बेहतर सुरक्षा खुद कर सकें।
इंदौर में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर विशेष जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एफएसएसएआई के अधिकारियों और खाद्य विभाग के साथ मिलकर प्रशासन आम जनता में जनजागरण अभियान की पहल कर रहा है। लंबे समय से चल रही कार्रवाइयों के बाद अब प्रशासन ने आम जनता को और सक्रिय बनाने की तैयारी की है, जिसके तहत आज आम जनता के बीच पहुंचकर जागरूकता फैलाई जाएगी। तुलसी नगर में शाम 4 से 7 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में लोगों को बताया जाएगा कि घर बैठे किस तरह खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान की जा सकती है। विशेषज्ञ सरल तरीकों से दूध, मसालों, तेल और अन्य खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांचने की जानकारी देंगे।कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (स्नस्स््रढ्ढ) के नए नियमों और खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी भी दी जाएगी। विशेषज्ञ बताएंगे कि उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और उनके क्या अधिकार हैं।
[elpost]
सेहतमंद खानपान के टिप्स भी मिलेंगे
प्रसिद्ध शेफ भूपी सिंह लोगों को स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनाने के तरीके बताएंगे, साथ ही सुरक्षित भोजन और पौष्टिक आहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करेंगे। कार्यक्रम में हेल्दी फूड क्विज और विशेषज्ञों के साथ पैनल डिस्कशन भी होगा। इसमें आम लोग खाद्य सुरक्षा, मिलावट और स्वास्थ्य संबंधी अपने सवाल सीधे विशेषज्ञों से पूछ सकेंगे। खाद्य उत्पाद निर्माताओं से सीधे सवाल कर उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved