
दिल्ली. 12वें विश्व योग दिवस (World Yoga Day) के मौके पर प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोलकाता (Kolkata) में आम लोगों के साथ योग किया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन गया है, जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को एक साथ लाता है।
लोगों को समझाते नजर आए पीएम
कोलकाता में योग कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आस पास के लोगों को समझाते हुए भी नजर आए। उन्होंने अपने साथ योग कर रहे लोगों को कहा कि योग करने से आदमी 70 वर्ष की उम्र में 50 वर्ष का दिखता है।
मेघालय में मौजूद रहे रक्षामंत्री
योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कोलकाता में मौजूद रहे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में वायु सेना प्रमुख के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ योग किया।

दिल्ली में मौजूद रहे शिक्षा मंत्री
नीट-री परीक्षा की तैयारियों के बीच योग कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में मौजूद रहे। यहां उन्होंने योगा किया।
वित्त मंत्री ने गुवाहाटी में किया योग
योग दिवस के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के गुवाहाटी में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वित्त मंत्री के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी योग करते नजर आए।
महाराष्ट्र में मौजूद रहे केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में अपने साथियों के साथ योग करते दिखे। बता दें कि गोयल मुंबई की एक सीट से लोकसभा के सांसद भी है। ऐसे में योग करने के लिए उन्होंने लोकसभा क्षेत्र को चुना।
पंजाब में दिखे भाजपा अध्यक्ष
योग दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पंजाब के जलंधर में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वह पंजाब भाजपा के नेताओं के साथ योग करते नजर आए।
दिल्ली में योग करते दिखे राज्यसभा के उपसभापति और स्पीकर
योग दिवस के मौके पर राज्सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में योग किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व कानून मंत्री और लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved