
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में दुनिया (World) का पहला ऐसा अनूठा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला अंदर से पुरुष निकली। महिला (Women) में एक्स-एक्स क्रोमोसोम (XX Chromosome) नहीं, बल्कि पुरुष वाले एक्स वाय क्रोमोसोम पाए गए। वह पूरी तरह महिला की तरह दिखाई देती थी, लेकिन शरीर के अंदर ओरी की जगह अविकसित अंडकोष मौजूद थे। यह दुनिया में एकमात्र पहला केस है, जिसका खुलासा एम्स में उस समय हुआ, जब शादी के दो साल बाद भी संतान नहीं होने के कारण दम्पति ने डॉक्टरों से इसकी जांच करवाई।
जांच में पता चला कि महिला के शरीर में सामान्य महिलाओं की तरह XX क्रोमोसोम नहीं, बल्कि पुरुषों वाले XY क्रोमोसोम हैं। बाहरी रूप से महिला पूरी तरह सामान्य दिखाई देती थीं, लेकिन शरीर के अंदर ओवरी की जगह अविकसित अंडकोष थे।
इस स्थिति से दंपती को गहरा सदमा लगा। बाद में उन्होंने एम्स भोपाल में विशेषज्ञों से इलाज कराया, जहां दो चरणों में सर्जरी कर समस्या का समाधान किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में पति ने पत्नी का साथ नहीं छोड़ा। उसके साथ जीवनभर रहने का फैसला लिया।
संतान नहीं होने पर शुरू हुआ इलाज
शादी के समय पत्नी की उम्र करीब 20 साल थी। दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा था। परिवार के बीच उनका रिश्ता भी मजबूत होता जा रहा था। हालांकि, शादी के दो साल बाद भी जब संतान नहीं हुई तो दंपती चिंतित होने लगे। परिवार को इस बारे में बताए बिना उन्होंने निजी तौर पर इलाज कराने का फैसला किया। भोपाल के एक बड़े निजी अस्पताल में परामर्श लिया।
जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर में महिलाओं की तरह XX नहीं, बल्कि पुरुषों वाले XY क्रोमोसोम मौजूद हैं। यह जानकारी सुनकर दंपती पूरी तरह टूट गए। करीब डेढ़ महीने तक इस सदमे से बाहर नहीं निकल सके। बाद में डिफेंस अधिकारी ने हिम्मत दिखाई। स्थिति को स्वीकार करते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्स भोपाल जाने का निर्णय लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved