img-fluid

WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी से… आकाश चौपड़ा ने बताया-कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन

January 01, 2026

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) का अगला सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने कई भविष्यवाणी हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना और दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा रनों के मामले में बाकी सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकती हैं। वहीं आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट के विजेता को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पिछले तीन बार की रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को 2026 का चैंपियन चुना है।


  • आकाश चोपड़ा ने ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) के लिए स्मृति मंधाना को सबसे मजबूत दावेदार बताया है। आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, “मुझे लगता है कि इस सीजन में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हो सकती हैं। वे शानदार लय में हैं और आरसीबी के लिए एक बड़ा सीजन देने को तैयार हैं।” हालांकि, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा को भी बराबर का दावेदार माना।

    आकाश चोपड़ा ने कहा, “शेफाली जिस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी करती हैं, वे मंधाना को कड़ी टक्कर देंगी। इन दोनों के बीच ऑरेंज कैप के लिए अंत तक होड़ देखने को मिल सकती है।” दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगा। जेमिमा रोड्रिग्स इस बार टीम की कमान संभालेंगी। आकाश चोपड़ा ने कहा, ”दिल्ली की टीम तीनों सीजन में फाइनल तक पहुंची है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। इस बार उनकी टीम काफी संतुलित है और मुझे लगता है कि वे अंततः अपनी पहली ट्रॉफी उठाएंगे।”

    डब्ल्यूपीएल 2026 की शुरुआत 9 जनवरी, 2026 को होगी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस से नवी मुंबई में होगा। महिला प्रीमियर लीग का अगला सीजन दो जगहों पर खेला जाएगा – नवी मुंबई में डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी और वडोदरा में बीसीए स्टेडियम। नवी मुंबई लेग में 9 से 17 जनवरी तक 11 मैच खेले जाएंगे। नवी मुंबई लेग खत्म होने के बाद, एक्शन वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में शिफ्ट हो जाएगा, जहां बाकी 11 मैच होंगे, जिसमें प्लेऑफ भी शामिल हैं।

    Share:

  • विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने अभी से संभाली पश्चिम बंगाल की कमान

    Thu Jan 1 , 2026
    कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में अभी कुछ महीनों का वक्त बाकी है, लेकिन भाजपा (BJP) अभी से ऐक्टिव हो गई है। यहां तक कि ज्यादातर बड़े राज्यों में चुनाव की कमान संभालने वाले होम मिनिस्टर अमित शाह (Amit Shah) ने खुद यहां संभाल लिया है। 2021 में 2 मई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved