टेक्‍नोलॉजी

Xiaomi ने लॉन्‍च किया ये तगड़ा लैपटॉप, 100W की चार्जिंग के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

नई दिल्ली। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Xiaomi ने चीन में आयोजित मेगा इवेंट में अपने नए लैपटॉप Xiaomi Book Pro 2022 को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Book Pro 2022 को 14 इंच और 16 इंच दो साइज में पेश किया गया है। Xiaomi Book Pro 2022 के साथ E4 OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। शाओमी के इस लैपटॉप में इंटेल का प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi Book Pro 2022 की कीमत
Xiaomi Book Pro 2022 के 14 इंच मॉडल की कीमत 6,799 चीनी युआन यानी करीब 80,000 रुपये है। इस कीमत में इंटेल का i5 वर्जन वाला प्रोसेसर मिलेगा। i7 वर्जन की कीमत 8,499 युआन यानी करीब 1,00,000 रुपये है। Xiaomi Book Pro के 16 इंच की शुरुआती कीमत 7,399 युआन यानी करीब 87,000 रुपये है।


Xiaomi Book Pro 14 इंच की स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Book Pro 2022 के 14 इंच वाले मॉडल में E4 OLED डिस्प्ले है जिसके साथ कलर करेक्शन के लिए 3D LUT का सपोर्ट है। Book Pro 2022 में Windows 11 दिया गया है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें 12वीं जेनरेशन का इंटेल Core P सीरीज का प्रोसेसर, 16 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज है। इसके साथ 100W टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम है।

Xiaomi Book Pro 16 इंच की स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Book Pro 16 इंच वाले मॉडल के फीचर्स भी 14 इंच वाले ही हैं, हालांकि इसकी डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट है। इसमें भी Windows 11 के साथ 12वीं जेनरेशन का इंटेल कोर पी सीरीज का प्रोसेसर है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 है। इसमें चार्जिंग के लिए 100W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इस लैपटॉप का वजन 1.8 किलोग्राम है।

Share:

Next Post

टीवी एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने गाजियाबाद पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, लौटना पड़ा खाली हाथ

Tue Jul 5 , 2022
गाजियाबाद । छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) एक टीवी न्यूज चैनल के एंकर रोहित रंजन (TV Anchor Rohit Ranjan) को गिरफ्तार करने (To Arrest) मंगलवार को उत्तर प्रदेश (UP) के गाजियाबाद पहुंची (Reached Ghaziabad), लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा (Had to Return Empty Handed) । हिंदी समाचार चैनल के एंकर रोहित रंजन ने सुबह ट्वीट […]