देश

यमुना खतरें के निशान पर, 200 गांव डूबेंगे

नई दिल्ली। पहाड़ों (mountains) पर कई दिनों से हो रही भारी बारिश (heavy rain) एवं जगह-जगह बादल फटने ( cloudburst) के बाद अब यमुना (yumna) के बढ़े हुए जल स्तर से दिल्ली (delhi) और यूपी (up) कांप उठे हैं। यमुना का जल स्तर बढक़र 205.17 मीटर तक पहुंच गया, यानी खतरे के निशान तक पहुंच गया। यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ते रहने के कारण हथिनीकुंड बैराज (hathnikund barrage) के सभी गेट खोल दिए गए, जिससे दिल्ली और आसपास सहित यूपी के शामली में लगभग 200 से ज्यादा गांवों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। यमुना तट के करीब सभी गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने को कहा गया है। यमुना से लगे जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।


हिमाचलप्रदेश में बादल फटे…पहाड़ लुढक़े, फंसे 144 पर्यटक
हिमाचल (himachal) के लाहौल स्पीति (lahaul spiti) में बादल फटने की वजह से आई बाढ़ के बाद कई पुल ढह गए और पहाड़ टूटकर गिरने लगे। संपर्क टूटने की वजह से 144 पर्यटक एक ही स्थान पर फंस गए हैं। बचाव दल ( rescue teams) ने अब तक 60 लोगों को बचा लिया है, जबकि अन्य को बचाने के प्रयास जारी हैं।

Share:

Next Post

Atal Pension Yojana: पति-पत्नी को हर महीने मिलेगी 10,000 रुपये पेंशन, जानिए कैसे करना होगा निवेश

Fri Jul 30 , 2021
डेस्क: बुढ़ापे की फिक्र हर किसी को होती है. अगर आप भी अपने रिटायर्मेंट को सिक्योर रखने के लिए सुरक्षित जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana- APY) में पैसा लगा सकते हैं. इस स्कीम में पति और पत्नी अलग अलग अकाउंट के जरिए मंथली […]