खेल

राजस्‍थान की हार के बाद भी यशस्वी ने किया कमाल, ऐतिहासिक मैच में रच दिया ऐसा इतिहास

नई दिल्ली (New Delhi)। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ने के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक मौका चुना और उन्होंने इतिहास रच दिया। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। आईपीएल के 1000वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ तूफानी 124 रनों की पारी खेली, जो इस लीग में किसी भी अनकैप्ड प्लेयर (uncapped player) द्वारा सबसे बड़ी पारी है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने महज 62 गेंदों में मुंबई इंडियंस के दमदार पेस अटैक के सामने 124 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 का था। हालांकि, यशस्वी जायसवाल का ये शतक बेकार गया, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स को 212 रन बनाकर भी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अच्छी बात यह रही कि यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला, जो उनके लिए एक यादगार लम्हा रहा होगा।


दरअसल, यशस्वी जायसवाल आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं और सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर हैं। जायसवाल से पहले साल 2011 के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 120 रनों की पारी खेली थी। वहीं, 2008 के सीजन में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने पंजाब के लिए ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 115 रन बनाए थे। मनीष पांडे ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आरसीबी के लिए नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। इस तरह यशस्वी जायसवाल ने सभी को पीछे छोड़ दिया।

जायसवाल इसी शतक की बदौलत आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैचों में 428 रन बना लिए हैं। 3 अर्धशतक और एक शतक उन्होंने इस सीजन में जड़ा है। उन्होंने आरसीबी के ओपनर फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 8 पारियों में अपनी टीम के लिए 422 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर डेवन कॉनवे हैं, जिन्होंने अब तक 9 मैचों में 414 रन बनाए हैं। यही तीन बल्लेबाज अभी तक आईपीएल के 16वें सीजन में 400 के पार पहुंचे हैं। रुतुराज गायकवाड़ ने 354 और विराट कोहली और शुभमन गिल ने 333-333 रन बनाए हैं।

Share:

Next Post

सीने में दर्द की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी एम्स में भर्ती

Mon May 1 , 2023
नई दिल्ली। सीने में दर्द की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री को रविवार रात सीने में जकड़न की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेड्डी कार्डियो न्यूरो सेंटर में एडमिट हैं। अस्पताल के सूत्रों ने […]