img-fluid

आपके बोलने की औकात होनी चाहिए… ट्रोलर्स पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, बोले पहले खुद देखो कितने पानी में हो

February 21, 2026

नई दिल्ली । शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी नई फिल्म ओ रोमियो(O Romeo movie) को लेकर सुर्खियों में हैं। विशाल भारद्वाज(Vishal Bhardwaj )के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज(Releasing in cinemas on February 13) हुई और शुरुआती सुस्त ओपनिंग के बावजूद वीकडेज में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में शाहिद के साथ त्रिप्ति डिमरी ( Triptii Dimri) लीड रोल में नजर आ रही हैं। दमदार अभिनय के दम पर शाहिद एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग को लेकर दिया गया उनका बयान चर्चा का केंद्र बन गया है।

हाल ही में ‘द राइट एंगल’ शो में बातचीत के दौरान शाहिद ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि ट्रोलिंग का उन पर कोई असर नहीं पड़ता, वे खुद को धोखे में रख रहे हैं। शाहिद के मुताबिक, “अगर कोई कहता है कि उसे फर्क नहीं पड़ता, तो मुझे लगता है वह गलत सोच रहा है। नेगेटिव बातें किसी पर भी असर डालती हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि केवल बाहरी वैलिडेशन पर निर्भर रहना सही नहीं है, लेकिन दर्शकों की भावना को समझना भी उतना ही जरूरी है।

शाहिद ने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा, “आपके बोलने की औकात होनी चाहिए, तभी मुंह खोलना चाहिए। पहले खुद देख लो आप कितने पानी में हो, फिर बात करो।” उन्होंने बताया कि यह सीख उन्हें बचपन से मिली है। बड़े कलाकारों के बीच पले-बढ़े शाहिद ने कहा कि पहले लोग बिना वजह टिप्पणी करने से बचते थे, लेकिन आजकल सोशल मीडिया ने हर किसी को बोलने की आदत डाल दी है।

एक्टर ने नेगेटिविटी को इंसिक्योरिटी से जोड़ते हुए कहा कि जब तक कोई व्यक्ति अंदर से डरा हुआ, दुखी या असुरक्षित न हो, वह लगातार नकारात्मक नहीं हो सकता। उनके मुताबिक, “अगर इतनी नेगेटिविटी सामने आ रही है तो यह दिखाता है कि उन लोगों की अंदर की दुनिया कितनी दुखी है।” शाहिद ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि खुद को पॉजिटिव रखना और अपनी मेहनत पर भरोसा करना सबसे जरूरी है। उन्होंने ट्रोलिंग को एक फाइट की तरह बताया जहां गिरने के बाद फिर से खड़ा होना ही असली जीत है।

 


  • ‘ओ रोमियो’ में शाहिद और तृप्ति के अलावा Nana Patekar, Farida Jalal, Disha Patani और Tamannaah Bhatia जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह शाहिद और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ‘ओ रोमियो’ को आईएमडीबी पर 6.4 की रेटिंग मिली है और फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया लगातार बेहतर हो रही है।

     

    Share:

  • गौरव गोगोई विवाद पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं-परिवार और बच्चों को राजनीति में घसीटना गलत

    Sat Feb 21 , 2026
    गुवाहाटी। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (Priyanka Gandhi Vadra) ने असम में चल रहे सियासी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी नेता के परिवार और बच्चों को निशाना बनाना “गलत राजनीति” है। गौरव गोगोई पर आरोपों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved