
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एमपी नगर इलाके में रविवार रात करीब ढाई बजे एक क्लब के बाहर चार युवतियां (Young Girls) आपस में भिड़ गईं और मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया। बीच सड़क पर ही झगड़ा इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी उंगली कटने की बात सामने आई है। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
भोपाल के एमपी नगर में देर रात दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर 4 युवतियों ने नशे की हालत में जमकर हाथापाई की.
वीडियो वायरल. pic.twitter.com/fjXoleCiMK
— Versha Singh (@Vershasingh26) March 30, 2026
पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद
गौरतलब है कि भोपाल में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 16 मार्च को कोलार इलाके में डी-मार्ट के पास एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच सड़क पर विवाद हो गया था।
बताया गया कि बस रोकने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। महिला कर्मचारियों ने सिपाही पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे, वहीं सिपाही की वर्दी फाड़े जाने की बात भी सामने आई थी। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved