img-fluid

घर में अकेली थी युवती, अगवा कर ले गए; 7 आरोपियों ने की दरिंदगी

June 07, 2026

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली हैवानियत सामने आई है. एक युवती को अगवा कर 7 युवकों ने उसके साथ बारी-बारी के दरिंदगी की. गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने युवती को छोड़ दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. घटना जिले के मांडर थाना क्षेत्र की है.

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़िता मांडर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ युवक उसे बीते शुक्रवार को जबरन घर से उठाकर नदी किनारे ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया. पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपियों ने उसे शनिवार सुबह छोड़ दिया, जिसके बाद वह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आप बीती बताई.


  • परिजनों के साथ मांडर थाना पहुंचकर युवती ने 7 आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा. साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी.

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह पिछले करीब दो साल से गांव के ही एक युवक के साथ रह रही थी. लगभग डेढ़ महीने पहले वह युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया था, जिसके बाद वह घर में अकेली रह रही थी. इसी दौरान कथित तौर पर यह घटना हुई.

    पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

    Share:

  • जम्मू-कश्मीर M.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम में गड़बड़ी, परीक्षा कैंसिल

    Sun Jun 7 , 2026
    डेस्क: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन्स (JKBOPEE) ने रविवार (7 जून) को होने वाले पूरे केंद्र शासित प्रदेश में M.Sc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम को रद्द कर दिया है. एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले उम्मीदवारों के लिए बनी OMR आंसर शीट में एक बड़ी गड़बड़ी का पता चला था, जिसके बाद परीक्षा को कैंसिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved