
जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में कुछ तत्वों ने नशे के लिये रुपयों की मांग करते हुए दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।पुलिस ने बताया कि चारखम्बा निवासी 24 वर्षीय मोह. हमीद ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने घर के पास मोबाईल पर बात कर रहा था। उसी समय सिरातल अपने साथी छोटू के साथ आया और इंजेक्शन का नशा करने के लिये उससे पांच सौ रुपये मांगने लगा। उसने देने से मना किया तो दोनों ने गालीगलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे चोट पहुंचा दी। वहीं बाबाटोला निवासी 26 वर्षीय राहुल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात चिंगी चौधरी उसके पास आया और शराब पीने के लिये दो सौ रुपयों की मांग करने लगा। उसके मना करने पर चिंगी ने चाकू से हमला कर उसकी पसली व हाथ में चोट पहुंचा दी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved